फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congres campaign for UP electoin 2022 victory: The party will do 32 thousand kilometers padyatra of and more than five thousand street meetings

यूपी विजय के लिए कांग्रेस का महाभियानः 32 हजार किलोमीटर की पदयात्रा और पांच हजार से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं करेगी पार्टी

Thu, 11 Nov 2021 10:40 AM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:40 AM IST
सार

UP electoin 2022: कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में महंगाई के खिलाफ 32240 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। ये पदयात्राएं सभी 403 विधानसभाओं में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
Congres campaign for UP electoin 2022 victory: The party will do 32 thousand kilometers padyatra of and more than five thousand street meetings
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी सफलता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने सघन रणनीति तैयार की है। इसके अंतर्गत पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में महंगाई के खिलाफ 32240 किलोमीटर की पदयात्रा आयोजित करेगी। ये पदयात्राएं सभी 403 विधानसभाओं में आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा बड़ी जगहों पर बड़े कार्यक्रम, रैलियां आयोजित की जाएंगी तो छोटी जगहों पर 5000 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर से 'भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ' नारे के साथ पदयात्राओं की शुरूआत की जाएगी। ये यात्राएं अगले 10 दिन यानी 24 नवंबर तक जारी रहेंगी। हर विधानसभा में न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की रणनीति बनाई गई है। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में बड़ी रैलियां करेंगी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने अमर उजाला को बताया कि उनकी नेता प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में बड़ी रैलियां आयोजित करेंगी, जिसमें वे महंगाई समेत प्रदेश के हर बड़े मुद्दों को उठाएंगी। वे उत्तर प्रदेश सरकार की हर नाकामियों को उजागर करने का काम भी करेंगी, जबकि पदयात्राओं और नुक्कड़सभाओं के जरिए पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उनकी बातों को समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इन सभाओं के जरिए कांग्रेस समाज के हर एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेगी।       
विज्ञापन


सभी बाजारों में नुक्कड़ सभाएं
विश्वविजय सिंह ने बताया कि इन यात्राओं के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के द्वारा ली गई उन प्रतिज्ञाओं की प्रतियां लोगों को बांटेंगे, जिनमें महिलाओं को चुनाव में ज्यादा सीटें देने और गरीबों के कल्याण की योजनाएं शामिल होंगी। यात्राओं के मार्ग में आने वाले सभी बाजारों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। हर विधानसभा को चार टुकड़ों में बांटकर यात्राएं आयोजित की जाएंगी। हर विधानसभा में कम से कम आठ दिन यात्राएं निकाली जाएंगी। हर विधानसभा में 80 किलोमीटर की पदयात्राएं आयोजित होंगी। पूरे प्रदेश भर में 24,180 ग्रामस्तरीय बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed