{"_id":"6034a6f48ebc3ee8f166407a","slug":"congree-mp-rahul-gandhi-targets-central-government-in-his-2nd-day-visit-to-kerala-malappuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले - न्यायपालिका पर अपनी ताकत थोप रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले - न्यायपालिका पर अपनी ताकत थोप रही सरकार
Tue, 23 Feb 2021 12:25 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
केरल में दूसरे दिन दौरे पर राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी केरल के दूसरे दिन के दौरे पर हैं। केरल के मलप्पुरम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि दिल्ली में सरकार न्यायपालिका पर अपनी इच्छा और शक्ति को थोप रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार न्यायपालिका को उसका काम करने से रोक रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सिर्फ कोर्ट ही नहीं, केंद्र सरकार संसद में राज्यसभा और लोकसभा में भी बहस की अनुमति नहीं दे रही है और लगातार चुनी हुई सरकार को गिरा रहे हैं।
विज्ञापन
Govt in Delhi is imposing its will & power on judiciary, not allowing it to be or do what it must. Not just courts, they don't allow discussions in LS & RS either & drop elected govts repeatedly. For 1st time, winning election means losing & vice-versa: Rahul Gandhi in Malappuram pic.twitter.com/n4Lb7dzVeS
— ANI (@ANI) February 23, 2021
विज्ञापन
केरल के मलप्पुरम में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि यहां चुनाव जीतने का मतलब हारना या इसका उलट है।