फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong v BJP Vande Mataram recital row nationwide campaign connect Gen-Z Nitin Nabin Smriti Irani and others

वंदे मातरम पर कांग्रेस से आर-पार: जेन-जी को जोड़ने के लिए देशव्यापी अभियान चलाएगी BJP; स्मृति की क्या भूमिका?

Sun, 23 Aug 2026 05:36 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Aug 2026 05:36 AM IST
सार

कांग्रेस के पूरा वंदे मातरम न गाने के खिलाफ भाजपा ने प्रस्ताव पारित किया है। अब भाजपा देशभर में अभियान चलाएगी। स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को युवाओं और जेन-जी को जोड़ने का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस के खिलाफ क्या है भाजपा की तैयारी? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Cong v BJP Vande Mataram recital row nationwide campaign connect Gen-Z Nitin Nabin Smriti Irani and others
भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में नितिन नवीन और अन्य - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी

विस्तार

वंदे मातरम को लेकर भाजपा ने अब कांग्रेस के साथ आर-पार की लड़ाई का संदेश दिया है। भाजपा की नई कार्यकारिणी ने पहली ही बैठक में राष्ट्रीय गीत के सिर्फ दो पद गाने संबंधी कांग्रेस के फैसले के खिलाफ 10 बिंदुओं का प्रस्ताव पास कर वंदे मातरम के पक्ष में देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की। साथ ही, जेन-जी में उपजे असंतोष को देखते हुए इस वर्ग से देशव्यापी संपर्क साधने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है। यह समिति अगले महीने से संपर्क अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के प्रस्ताव में क्या?
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने वंदे मातरम की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि राष्ट्रीयगीत को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति का फैसला सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण और संकीर्ण राजनीति का हिस्सा है। आजादी से पूर्व 1937 में दो ही पदों को गाने के फैसले को राजनीतिक समझौता करार देते हुए प्रस्ताव में कहा गया कि संविधान सभा के निर्णय और मोदी सरकार द्वारा इसके संरक्षण के लिए बनाए गए कानून से ऊपर लिए गए किसी फैसले को स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन


देशव्यापी अभियान का मकसद क्या?
पार्टी अभियान चलाकर उस राजनीतिक संदर्भ को उजागर करेगी, जिसके तहत दो ही पद गाने का फैसला लिया गया था। पार्टी युवा पीढ़ी के बीच इसके सभी छह पदों की यादें ताजा रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने वाली टीम में स्मृति-सांघवी
14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए बनाई कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (63) व स्मृति ईरानी (50), गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी (41), छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी (45) शामिल हैं। कमेटी की निगरानी खुद नितिन नवीन करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में नितिन ने अन्य पदाधिकारियों को भी शिक्षण संस्थाओं में जाकर युवाओं से संपर्क साधने का निर्देश दिया है।

  • अभियान अगले महीने से: नितिन नवीन निगरानी करेंगे। कमेटी में विनोद तावड़े और ओपी चौधरी भी।
  • हर्ष सांघवी गुजरात में भाजपा का युवा चेहरा हैं। गृह राज्यमंत्री रह चुके 3 बार के विधायक सांघवी का कद लगातार बढ़ रहा है।
  • 2005 बैच के आईएएस अफसर ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री हैं। 2018 में इस्तीफा देकर सियासत में उतरे।

कुल वोटरों का पांचवां हिस्सा हैं जेन-जी
देश की मौजूदा मतदाता सूची के मुताबिक 217 करोड़ वोटर (अनुमानित) 18 से 29 आयुवर्ग के हैं। निर्वाचन आयोग के 25 जनवरी 2025 को जारी डाटा के अनुसार देश में कुल 99.1 करोड़ वोटर हैं। यानी देश का हर पांचवां वोटर युवा है।

असंतोष से चिंता
जेन-जी की आबादी 29 से 31 करोड़ के बीच है। इनमें से 16 वर्ष के किशोर अगले लोकसभा चुनाव में मतदाता बन जाएंगे। सरकार की मुख्य चिंता व्यवस्था की खा मियों के कारण इस वर्ग में उपजा असंतोष है। कई जगह स्कूली बच्चे समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं।


भाजपा : नई कार्यकारिणी की पहली बैठक
दरअसल, नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद कार्यकारिणी की यह पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पार्टी ने कहा;

  • वंदे मातरम के गायन को सीमित करने में मुस्लिम लीग की आपत्तियों और बढ़ती सांप्रदायिक और अलगाववादी मांगों की सियासत को उजागर किया जाएगा।
  • वंदे मातरम को साम्राज्यवाद-विरोधी नारा और शुद्धतम राष्ट्रीय भावना से जुड़ा बताने के महात्मा गांधी के कथन को जन-जन तक पहुंचाएगी।
  • पूर्ण वंदे मातरम के सम्मान, गरिमा, विरासत व राष्ट्रीय स्वरूप की रक्षा करेगी।

कानून से ऊपर कोई नहीं
बैठक में पारित प्रस्ताव के संबंध में पार्टी ने कहा, कांग्रेस कार्यसमिति का कोई प्रस्ताव सांविधानिक संस्थानों और संसद के बनाए कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता। 1937 का राजनीतिक समझौता 1950 के सांविधानिक निर्णय और 2026 में संसद के बनाए गए कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता।

राष्ट्रीय गीत के सम्मान के लिए 10 संकल्प, विकसित भारत का उद्घोष भी वंदे मातरम
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, वंदे मातरम भारत के सम्मान और उन असंख्य देशभक्तों की विरासत का सवाल है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वंदे मातरम के शब्द कभी इतने प्रभावशाली थे कि एक साम्राज्य उनसे भयभीत हो उठा था। अंग्रेजों ने इन्हें दबाने का प्रयास इसलिए किया, क्योंकि इन शब्दों ने प्रतिरोध की चेतना जगाई थी। उन्होंने कहा, वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता का जयघोष वंदे मातरम था और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत का महाघोष भी यही होगा।

सम्मान की विरासत... वोट बैंक में सीमित नहीं करने देंगे
वंदे मातरम को आजादी की जंग में लाखों देशभक्तों की प्रेरणा और विरासत बताते हुए पार्टी ने कहा है कि इसे वोट बैंक की राजनीति की गणित में सीमित नहीं करने दिया जाएगा। राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता, बलिदान और राष्ट्रीय चेतना व गौरव का मंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed