फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong targets PM over report on Adani group 'taking' Chinese help in solar project

Congress: कांग्रेस का आरोप- अदाणी समूह 'चीनी मदद' ले रहा; PM से पूछा- क्या राष्ट्रीय सुरक्षा पर विचार करेंगे?

Sat, 29 Jun 2024 05:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2024 05:59 PM IST
सार

कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक समाचार रिपोर्ट को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अदाणी समूह ने अपने सौर उत्पादन परियोजना में मदद के लिए आठ चीनी कंपनियों का चयन किया है। 

विज्ञापन
Cong targets PM over report on Adani group 'taking' Chinese help in solar project
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का पीएम मोदी पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत को चीन पर निर्भरता से मुक्त करने के लिए एक रणनीति बनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि करदाताओं के पैसे से चीनी कंपनियों को लाभ न पहुंचे।
विज्ञापन


चीनियों को वीजा देने में नहीं हिचकिचाते हैं- रमेश
वहीं सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि 'नॉन-बायोजिकल' प्रधानमंत्री ने 19 जून, 2020 को गलवान झड़प के बाद देश को यह कहकर बदनाम किया था कि ना कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है। हालांकि वो अपने टेम्पोवाला दोस्त की मदद के लिए चीनी कामगारों को उदारता से वीजा जारी करने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं। अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने उस समाचार पत्र की रिपोर्ट को भी टैग किया है, जिसमें अदाणी सोलर की तरफ से केंद्र सरकार से कुछ चीनी इंजीनियरों को लाने के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


पीएम ने चुनाव में 'टेम्पोवाले' का किया था जिक्र
बता दें कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पूछा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की रैलियों में अदाणी और अबांनी को गालियां देना क्यों बंद कर दिया और क्या टेम्पो भरकर नोट उनके पार्टी के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 चीनी मजदूरों के लिए वीजा की मांग
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के माध्यम से सबसे ज्यादा कर (टैक्स) हासिल करने वाले अदाणी समूह ने कथित तौर पर अपनी सौर उत्पादन परियोजना में मदद के लिए आठ चीनी कंपनियों का चयन किया है और 30 चीनी मजदूरों के लिए वीजा जारी करने की विशेष अनुमति मांगी है।

चीन से भारत का बढ़ा आयात- रमेश
उन्होंने आगे कहा कि यह काफी बुरा है और ये रियायतें तब दी जा रही हैं, जब चीन पूर्वी लद्दाख में 2 हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किए हुए है। उन्होंने दावा किया कि चीन से भारत का आयात 2018-19 में 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 101 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। 


'भारत को चीन पर नहीं होना चाहिए निर्भर' 
इस दौरान उन्होंने ने कहा, कि भारत को चीन पर निर्भरता से मुक्त करने के लिए उचित रणनीति बनाने का समय आ गया है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि करदाताओं के धन से चीनी कंपनियों को लाभ न पहुंचे। राष्ट्रीय हित से अधिक अपने मित्रों को प्राथमिकता देना प्रधानमंत्री का स्वभाव हो सकता है, लेकिन इसे राष्ट्रीय नीति नहीं बनने दिया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed