फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong slams BJP over surgical strike issue

परिकर ने खारिज किया कांग्रेस का दावा, बोले- पहले नहीं हुईं सर्जिकल स्ट्राइक  

Wed, 12 Oct 2016 09:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Cong slams BJP over surgical strike issue
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। मुंबई में कार्यक्रम के दौरान परिकर ने कांग्रेस के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें यूपीए के शासनकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात की गई सर्जिकल स्ट्राइक सरकार के अहम फैसले के परिणाम स्वरूप हुई, जिस पर सभी को हर्षित होना चाहिए। भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में परिकर ने कहा कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक्स करनी चाहिए, लेकिन अगला कदम यह नहीं होना चाहिए। दुश्मन को हमेशा सोचने देना चाहिए कि अगला कदम क्या होगा? सर्जिकल स्ट्राइक के क्रेडिट को लेकर विपक्षियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर परिकर ने कहा कि इसका श्रेय सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है।
विज्ञापन


हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। हालांकि, इसका निर्णय तो सरकार ने ही लिया और ऐसी सरकार की प्रशंसा होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने मौजूदा ‌स्थिति को 2013 के हालात से बेहतर बताया और देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए पीएम मोदी को क्रेडिट भी दिया। उन्होंने कहा, ''मैं कहना चाहूंगा कि देश की सीमाएं पीएम मोदी के नेतृत्व में ज्यादा सुरक्षित हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी फायदा उठा रही बीजेपी

Cong slams BJP over surgical strike issue
randeep surjewala - फोटो : ani

रक्षामंत्री के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान के बाद कांग्रेस भड़क गई। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर सेना के बलिदान का सियासी फायदा उठाने का आरोप लगा दिया।

पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक न होने के पर्रिकर के बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा,' बीजेपी ने राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर के खुलेआम हमारी सेना के बलिदान का अपमान किया है।'

उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सार्वजनिक तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने की मंशा जाहिर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed