{"_id":"573f6fbd4f1c1bfe16ac748e","slug":"cong-slams-bjp-over-decision-in-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है अध्यादेश: कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है अध्यादेश: कांग्रेस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 01:42 AM IST
सार
- निजी मेडिकल कॉलेजों के लाभ के लिए लाया गया
- फडणवीस ने केंद्र के फैसले की सराहना की
विज्ञापन
छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नीट परीक्षा पर अध्यादेश के फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार का यह अध्यादेश इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि यह अध्यादेश देश के छात्रों की कीमत पर, निजी मेडिकल कॉलेजों के लाभ के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह फैसला नीट के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ है।
विज्ञापन
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेडिकल दाखिला परीक्षा (नीट) पर केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाने के फैसले की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि नीट को एक साल टालने से लाखों छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इससे पहले फडणवीस ने बुधवार को पीएम से मुलाकात कर नीट पर राज्य की चिंताओं की जानकारी दी थी। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तवाडे ने भी पीएम का शुक्रिया अदा किया है।