फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong seeks withdrawal of order allowing national flag import, dubs BJP 'pseudo nationalist'

National Flag Import: तिरंगा के आयात को मंजूरी पर बिफरी कांग्रेस, कहा- 'हर घर तिरंगा' अभियान बनेगा 'हर घर चीन का बना तिरंगा' 

Fri, 08 Jul 2022 05:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 08 Jul 2022 05:09 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीयों को स्थानीय के लिए मुखर होने का ज्ञान देते हैं, लेकिन उनके निर्णय 'शंघाई की महंगाई' की भावना से ओतप्रोत होते हैं।

विज्ञापन
Cong seeks withdrawal of order allowing national flag import, dubs BJP 'pseudo nationalist'
तिरंगा आयात पर बिफरी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्तारूढ़ भाजपा को छद्म राष्ट्रवादी करार देते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसे स्वतंत्रता संग्राम और उसके प्रतीकों की कोई समझ नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता में संशोधन को वापस लेने की मांग की जो पॉलिएस्टर झंडे के निर्माण और आयात की अनुमति देता है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन से बड़े पैमाने पर भारतीय झंडे आयात करने का द्वार खोल दिया है वो भी ऐस वक्त पर जब चीनी सैनिकों ने लद्दाख में 1,000 वर्ग किलोमीटर के ताजा क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ द्वारा 30 जुलाई को कानून में संशोधन को वापस लेने के लिए घोषित ध्वज सत्याग्रह को कांग्रेस के समर्थन की भी घोषणा की।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा, पीएम मोदी का खादी प्रेम दिखावा 
अजय कुमार ने कहा कि मोदी खुद को भारत के खादी उद्योग के संरक्षक के रूप में पेश करते हैं और उन्होंने पिछले साल अपने 'मन की बात' संबोधन में भारतीयों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री भारतीयों को स्थानीय के लिए मुखर होने का ज्ञान देते हैं, लेकिन उनके निर्णय 'शंघाई की महंगाई' की भावना से ओतप्रोत होते हैं। चाहे वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के कांस्य का आयात हो या चीन से आयात में 45 प्रतिशत यानि 2021-22 में 94 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मशीन से बने और आयातित पॉलिएस्टर झंडे के आयात की अनुमति देकर पीएम मोदी ने खादी के सार और महात्मा गांधी की विरासत पर हमला किया है। यह सुनिश्चित करते हुए कि हजारों श्रमिक अपनी नौकरी भी खोएंगे, उन्होंने खादी का मजाक भी बनाया है। हर घर तिरंगा अभियान, इसे 'हर घर चीन का बना हुआ तिरंगा' बना रहा है। खादी का स्वयंभू चैंपियन खादी की मृत्यु की अध्यक्षता करेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ एकमात्र इकाई है जिसे खादी राष्ट्रीय ध्वज बनाने के लिए लाइसेंस दिया गया है और इस निर्णय के परिणामस्वरूप अब बंद होने की राह देख रहा है। कांग्रेस इस संशोधन को वापस लेने के लिए कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ की मांग से सहमत है और 30 जुलाई, 2022 को ध्वज सत्याग्रह आयोजित करने के अपने फैसले का समर्थन करती है। कांग्रेस खुद को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पूरी तरह से अपने साथ जोड़ती है। ध्वज सत्याग्रह और सभी राष्ट्रवादी ताकतों से इसमें शामिल होने का आग्रह करता हूं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed