फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong attacks BJP over report on Doval’s son alleging ‘conflict of interest&apos

राहुल बोले- शाह-जादा के बाद अब शौर्य गाथा, NSA डोभाल के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 Nov 2017 05:26 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Cong attacks BJP over report on Doval’s son alleging ‘conflict of interest&apos
शौर्य डोभाल - फोटो : india foundation
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के बाद कांग्रेस ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के बेटे शौर्य को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने शनिवार को कहा है कि शौर्य पर हितों के टकराव का मामला बनता है क्योंकि वे जिस संगठन के मुखिया है उसके बोर्ड में कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल है। इसके अलावा शौर्य एक वित्तीय सलाहकार फर्म में भी पार्टनर हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस का भाजपा पर हमला पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस ट्विट के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने कहा है, ‘शाह-जादा की अपार सफलता के बाद भाजपा की नई पेशकश-अजित शौर्य गाथा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिस न्यूज रिपोर्ट के आधार पर शौर्य पर आरोप लगा रही है, उसमें कहा गया है कि एनएसए के बेटे पर ‘हितों के टकराव’ का मामला बनता है क्योंकि वे इंडिया फाउंडेशन नामक जिस थिंक टैंक के मुखिया हैं उसे विदेशी और देशी कंपनियों से वित्तीय सहायता मिलती है। इनमें से कई कंपनियों की सरकार से भी डीलिंग है।  

यही नहीं, शौर्य डोभाल के इस संगठन के बोर्ड में चार केंद्रीय मंत्रियों को जगह दी गई है। इसके अलावा वे जेमिनी फाइनेंशियल सर्विसेज में पार्टनर भी है। यह कंपनी ओईसीडी देशों और उभरती हुई एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूंजी निवेश को बढ़ावा देने का काम करती है। 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन चार केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है, जो शौर्य डोभाल के इंडिया फाउंडेशन के निदेशक बोर्ड में शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी ने पीएम से इस मामले की सीबीआई जांच कराने का भी आग्रह किया है। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि वे मोदी से जानना चाहते हैं कि वे कब इन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। 

भाजपा अध्यक्ष जय शाह पर क्या थे आरोप

Cong attacks BJP over report on Doval’s son alleging ‘conflict of interest&apos
द वायर नामक एक वेबसाइट ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद अमित शाह के बेटे जय शाह की दो कंपनियों के टर्नओवर में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई और उनकी कंपनियों को सरकारी और निजी कंपनियों से भारी-भरकम लोन भी मिला। बाद में उन कंपनियों को बंद कर दिया गया। जय शाह ने इस वेबसाइट पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed