{"_id":"618e6c7ffc26db418a0e8a5e","slug":"cong-alleges-facebook-used-by-bjp-as-weapon-to-spread-hate-seeks-jpc-probe-laws-to-restrict-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने फेसबुक को नफरत फैलाने का हथियार बनाया, कानून बनाकर रोकने व जेपीसी से जांच कराने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का आरोप: भाजपा ने फेसबुक को नफरत फैलाने का हथियार बनाया, कानून बनाकर रोकने व जेपीसी से जांच कराने की मांग
Fri, 12 Nov 2021 07:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:00 PM IST
सार
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भारत के लोकतंत्र के साथ एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र जांच कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि वह फेसबुक का इस्तेमाल देश में नफरत व फर्जी खबरें फैलाने के हथियार के तौर पर कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति JPC से कराई जाए और फेसबुक व वॉट्सएप पर अंकुश के लिए कानून बनाए जाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भारत के लोकतंत्र के साथ एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। इसकी स्वतंत्र जांच कराने की जरूरत है। शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता व प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि कहा कि समय आ गया है जब फेसबुक के जरिए भाजपा द्वारा घृणा फैलाने व देश की एकता को खतरा पैदा करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोका जाए।
विज्ञापन
जुकरबर्ग को भी लिखा पत्र
कांग्रेस ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को भी पत्र लिखा और उनसे भारत में फेसबुक और वॉट्सएप के माध्यम से फैलाए जा रही अभद्र भाषा और फर्जी खबरों के आरोपों की स्वतंत्र जांच करने के लिए कहा। गुप्ता ने कहा 'मैं आपसे फेसबुक इंडिया के कामकाज की आंतरिक जांच करने और निष्कर्षों को जनता के लिए जारी करने का दृढ़ता से आग्रह करता हूं। इस संगठन के प्रमुख के रूप में यह आपकी जिम्मेदारी है कि हमारे लोगों के साथ विश्वासघात करने वालों को उनके कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।'
विज्ञापन