फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong accuses Goa BJP chief of insulting tricolour seeks his apology he calls Oppn party frustrated Updates

Goa: गोवा भाजपा अध्यक्ष पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप, कांग्रेस ने कहा- माफी मांगें

Thu, 11 Aug 2022 07:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 07:56 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा कि मैं तनावड़े से हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के बारे में सबक लेने का आग्रह करता हूं। तनावड़े को अपने व्यवहार के लिए सभी भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
Cong accuses Goa BJP chief of insulting tricolour seeks his apology he calls Oppn party frustrated Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े पर तिरंगे को उल्टा पकड़कर उसका अपमान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पार्टी ने उनसे माफी मांगने को कहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तनावड़े ने कहा कि हताश विपक्षी दल बेवजह की बातों को तूल दे रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पणजी में तिरंगा वितरण कार्यक्रम के दौरान तनावड़े ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ रखा था। कार्यक्रम पणजी के विधायक और राज्य के राजस्व मंत्री अतनासियो मोंसेरेट की ओर से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं तनावड़े से हमारे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने के बारे में सबक लेने का आग्रह करता हूं। तनावड़े को अपने व्यवहार के लिए सभी भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तनावड़े ने कहा कि विपक्ष उनके खिलाफ इस तरह के बयान जारी कर अपनी हताश स्थिति को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा नहीं फहराया। यह सिर्फ एक पल के लिए था, जब मैं झंडा खोल रहा था तो वह उल्टा खुल गया, लेकिन अगले ही क्षण मैंने इसे ठीक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed