फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong accuses Assam CM, family of grabbing land meant for landless, seeks his resignation

कांग्रेस: असम के मुख्यमंत्री पर भूमिहीनों की 18 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप, इस्तीफे की मांग

Sun, 19 Dec 2021 07:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 19 Dec 2021 07:02 PM IST
सार

सरमा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2006 से 2009 के बीच असम की तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए यह हेराफेरी की। 

विज्ञापन
Cong accuses Assam CM, family of grabbing land meant for landless, seeks his resignation
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : facebook.com/himantabiswasarma

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा व उनके परिवार पर भूमिहीनों की 18 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया। पार्टी ने सरमा से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल से जांच कराने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, गौरव गोगाई व गौरव वल्लभ द्वारा रविवार को दिल्ली में आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरमा ने अपने पद का दुरुपयोग किया और भूमिहीनों की जमीन का वर्ष 2006 से 2009 के बीच आरबीएस रियल्टर्स को अवैध रूप से हस्तांतरित कर दी। सरमा तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ताकतवर मंत्री थे। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के सांसद रिपुन बोरा व अब्दुल खलीक भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूमिहीनों की जमीन हड़पकर भू-माफिया की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे यह मामला संसद से लेकर सड़क तक उठाएंगे। वल्लभ ने मांग की कि सीएम हिमंत सरमा को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री, जिसका परिवार जमीन हड़पने में सीधे तौर पर शामिल है, उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता वल्लभ व सिंह ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री एक तरफ गरीब और वंचित परिवारों को इस आधार पर बेदखल कर मनमानी कर रहे हैं कि किसी को भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का अधिकार नहीं है, लेकिन खुद ने करोड़ों की जमीन अपने परिवार के सदस्यों को सौंप दी है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि स्वतंत्र जांच के अनुसार सरमा की पत्नी रिंकी भुयन सरमा आरबीएस रियल्टर्स की सह संस्थापक हैं। कंपनी ने भूमिहीनों की कथित तौर पर 18 एकड़ सरकारी जमीन हड़प ली है। 

आरोपों पर सरमा या भाजपा की प्रतिक्रिया नहीं मिली
कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री सरमा या उनके परिवार या भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed