फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Confrontation: Center did not allow to go to Rome, Mamata Banerjee said - PM jealous

टकराव: केंद्र ने रोम जाने की इजाजत नहीं दी, ममता बनर्जी बोलीं-प्रधानमंत्री ईर्ष्यालु

Sat, 25 Sep 2021 06:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 25 Sep 2021 06:09 PM IST
सार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र व पीएम मोदी पर लगातार हमले बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि भवानीपुर से 'खेला' शुरू होगा और पूरा देश जीतने के बाद खत्म होगा।
 

विज्ञापन
Confrontation: Center did not allow to go to Rome, Mamata Banerjee said - PM jealous
Mamta Banerjee - फोटो : PTI

विस्तार

तृणमूल प्रमुख व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को फिर केंद्र सरकार, पीएम मोदी व भाजपा पर निशाना साधा। इस बार ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाया कि उन्हें वर्ल्ड पीस मीटिंग में जाने की इजाजत नहीं दी गई। जबकि इटली ने विशेष इजाजत दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने यह कह कर इनकार कर दिया कि यह मुख्यमंत्री के लिए उचित नहीं है।

विज्ञापन

पीएम मोदी व केंद्र पर भड़कते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'रोम में विश्व शांति को लेकर बैठक आयोजित की गई है। उसमें मुझे भी बुलाया गया था। इटली ने मुझे इसमें विशेष तौर पर बुलाया था, लेकिन केंद्र ने मंजूरी नहीं दी। ममता ने आगे कहा, 'आप मुझे रोक नहीं सकोगे। मैं विदेश यात्राओं की उत्सुक नहीं हूं, लेकिन यह देश के सम्मान का मामला था। आप हिंदुओं की बातें करते रहते हो, मैं भी एक हिंदू महिला हूं। आपने मुझे इजाजत क्यों नहीं दी? आप पूरी तरह से ईर्ष्यालु हो।'
विज्ञापन

भाजपा पर तालिबानी होने का आरोप
भवानीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि हमें हमारी आजादी की रक्षा करना होगी। तालिबानी भाजपा देश नहीं चला सकती। उसे पराजित करने के लिए तृणमूल अकेली ही काफी है। भवानीपुर से 'खेला' शुरू होगा और हमारी पूरे देश में जीत होने के बाद खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार विदेश जा चुकी हैं ममता
ममता बनर्जी का एक गैर सरकारी संगठन के निमंत्रण पर छह अक्तूबर को रोम जाने का कार्यक्रम था, लेकिन विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बंगाल के राज्य सचिवालय नवान्न को पत्र भेजकर इजाजत नहीं देने की सूचना दी। यह नहीं बताया गया है कि आखिर क्यों इजाजत नहीं दी गई। रोम में छह व सात अक्तूबर को दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें पोप फ्रांसिस भी आमंत्रित किए गए हैं। ममता बनर्जी कई बार विदेश यात्रा पर जा चुकी हैं। तीन साल पूर्व वह जर्मनी और इटली गई थीं। इटली के मिलान में उन्होंने शारोदत्सव और विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन में भी भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed