{"_id":"604010393b3aac481039599a","slug":"confederation-of-indian-industry-asks-haryana-government-to-reconsider-the-decision-on-reservation-in-private-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई ने हरियाणा सरकार से निजी नौकरियों में आरक्षण के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआईआई ने हरियाणा सरकार से निजी नौकरियों में आरक्षण के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा
Thu, 04 Mar 2021 04:09 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) ने बुधवार को हरियाणा सरकार को निजी नौकरियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है। सीआईआई ने कहा कि आरक्षण से उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उद्योग संघ ने कहा, हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार उस विधेयक पर दोबारा विचार करेगी। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, ऐसे समय में जब राज्य स्तर पर निवेश लाना महत्वपूर्ण है, हरियाणा सरकार को उद्योगों पर प्रतिबंध थोपने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के युवाओं को मिलेगा 75 फीसदी आरक्षण, राज्यपाल ने दी बिल को मंजूरी
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने के साथ हम देश में एकीकृत और सचल श्रम बाजार की अपेक्षा करते हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मंगलवार को कहा था कि हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राज्य में निजी क्षेत्र में नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण देने के बिल को मंजूरी दे दी है।