फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conduct national caste census to ensure social justice: Congress

Congress On Caste Census: 'जिसकी जितनी आबादी, उतनी हिस्सेदारी', बिहार में जातीय गणना रिपोर्ट पर राहुल का बयान

Mon, 02 Oct 2023 06:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 06:26 PM IST
सार

Congress On Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जातिगत जनगणना ने साबित कर दिया है कि राज्य में 84 फीसदी लोग ओबीसी, एससी और एसटी हैं और उनकी हिस्सेदारी उनकी आबादी के हिसाब से होनी चाहिए।

विज्ञापन
Conduct national caste census to ensure social justice: Congress
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने सोमवार को जातिगत जनगणना के नतीजे जारी करने के बिहार सरकार के कदम का स्वागत किया। इसके साथ ही पार्टी ने केंद्र से सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तुरंत इसी तरह की कवायद शुरू करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

आबादी के हिसाब से होनी चाहिए हिस्सेदारी: राहुल गांधी
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जातिगत जनगणना ने साबित कर दिया है कि राज्य में 84 फीसदी लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) हैं और उनकी हिस्सेदारी उनकी आबादी के हिसाब से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार के 90 सचिवों में से केवल तीन ओबीसी हैं, जो भारत के बजट का केवल पांच फीसदी संभालते हैं। इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़ों को जानना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द से जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना करे केंद्र: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने जनगणना कराई थी लेकिन उसके परिणाम मोदी सरकार ने प्रकाशित नहीं किए। रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, बिहार सरकार ने हाल ही में राज्य में अपने द्वारा किए गए जाति सर्वेक्षण के परिणाम जारी किए हैं। पहल का स्वागत करते हुए और कांग्रेस सरकारों द्वारा कर्नाटक जैसे अन्य राज्यों में इसी तरह के पहले के सर्वेक्षणों को याद करते हुए कांग्रेस अपनी मांग को दोहराती है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द राष्ट्रीय जाति जनगणना आयोजित करे।'

विज्ञापन

'मोदी सरकार ने नहीं प्रकाशित किए परिणाम'
उन्होंने कहा, 'यूपीए-2 सरकार ने वास्तव में इस जनगणना को पूरा किया था, लेकिन इसके परिणाम मोदी सरकार द्वारा प्रकाशित नहीं किए गए थे। सामाजिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने और सामाजिक न्याय को गहरा करने के लिए इस तरह की जनगणना आवश्यक हो गई है।'

बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट पर कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया
विपक्षी दल ने कहा कि अगर मोदी सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराती है तो कांग्रेस की सरकार बनते ही इसे कराया जाएगा, ताकि हर वर्ग को उसका हक मिल सके। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि बिहार में जाति आधारित जनगणना के आंकड़े समाज में विभिन्न वर्गों की हिस्सेदारी का संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आज देश को ऐसी जनगणना की जरूरत है ताकि उनकी आबादी के हिसाब से उनकी भागीदारी तय की जा सके। यही वजह है कि राहुल गांधी पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं।' पार्टी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने भी जाति आधारित जनगणना कराई है और हम हमेशा इसके पक्ष में हैं। 

बिहार सरकार के जातिगत सर्वेक्षण में क्या खुलासा हुआ?
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को अपने बहुप्रतीक्षित जाति सर्वेक्षण के निष्कर्ष जारी किए, जिसमें खुलासा हुआ है कि ओबीसी और ईबीसी राज्य की कुल आबादी का 63 फीसदी हैं। विकास आयुक्त विवेक सिंह द्वारा यहां जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल आबादी 13.07 करोड़ से थोड़ी अधिक है, जिसमें से अत्यंत पिछड़ा वर्ग (36 फीसदी) सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है, जिसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग 27.13 फीसदी है।

'बिहार में यादव कुल आबादी का 14.27 फीसदी हिस्सा'
सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि यादव, ओबीसी समूह जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा था, जो कुल आबादी का 14.27 फीसदी है। दलित, जिन्हें अनुसूचित जाति के रूप में भी जाना जाता है, राज्य की कुल आबादी का 19.65 फीसदी है, जो अनुसूचित जनजातियों से संबंधित लगभग 22 लाख (1.68 फीसदी) लोगों का घर भी है। 'अनारक्षित' श्रेणी से संबंधित और तथाकथित 'उच्च जातियों' में कुल आबादी का 15.52 फीसदी हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed