{"_id":"5fe6f7181105907fec4ee650","slug":"condom-rolling-paper-chicken-biryani-tea-coffee-milk-and-many-wellness-products-orders-spike-in-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में कंडोम और रोलिंग पेपर के ऑर्डर्स में बढ़ोतरी, चिकन बिरयानी और दाल खिचड़ी बनी लोगों की पसंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2020 में कंडोम और रोलिंग पेपर के ऑर्डर्स में बढ़ोतरी, चिकन बिरयानी और दाल खिचड़ी बनी लोगों की पसंद
Sat, 26 Dec 2020 02:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
condom
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल ज्यादातर समय घर पर बिताने की वजह से लोगों ने रोलिंग पेपर और कंडोम की खरीदारी ज्यादा की। दिलचस्प बात यह है कि रात के मुकाबले दिन में ज्यादा कंडोम खरीदे गए। डंजो एप की ओर से जारी डिलिवरी ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक यह डाटा दिया गया है।
विज्ञापन
रात के मुकाबले दिन में कंडोम के ऑर्डर ज्यादा
रिपोर्ट की मानें तो डंजो एप के जरिए औसतन रात के मुकाबले दिन में तीन गुना ज्यादा कंडोम का ऑर्डर किया गया। हैदराबाद में छह गुना, चेन्नई में पांच गुना और जयपुर में चार गुना बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा मुंबई और बंगलूरू में दिन में तीन गुना ज्यादा ऑर्डर किए गए।
विज्ञापन
रोलिंग पेपर ऑर्डर में 22 गुना की वृद्धि
वहीं बंगलूरू ने चेन्नई के मुकाबले 22 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर एप के जरिए ऑर्डर किया। रोलिंग पेपर एक तरह का कागज होता है, जिसे सिगरेट बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर परिवार नियोजन उत्पादों की बात करें तो, बंगलूरू, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्भनिरोधी आईपिल दवा का ऑर्डर किया गया। जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा प्रेग्नेंसी किट एप के जरिए ऑर्डर की गईं।
विज्ञापन
चिकन बिरयानी बनी सबकी पसंद
इसके अलावा खाना मंगवाने में भी इस एप का जमकर इस्तेमाल किया गया। बंगलूरू में चिकन-बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाला फूड बना। जबकि मुंबई में दाल खिचड़ी को ज्यादा पसंद किया गया। चेन्नई में इडली और गुरुग्राम में आलू टिक्की बर्गर को ज्यादा ऑर्डर किया गया।
चाय-कॉफी का बड़ी संख्या में सेवन
पुणे में मुंबई से ज्यादा मैगी को पसंद किया गया और दिल्ली, चेन्नई और जयपुर में चाय से ज्यादा कॉफी पसंद की गई। इसके अलावा पुणे और हैदराबाद में दूध का ऑर्डर बड़ी संख्या में किया गया क्योंकि यहां के लोगों ने चाय और कॉफी का सेवन बहुत ज्यादा किया।
इसके अलावा लोगों ने अपने पालतू जानवरों के खाने के लिए डंजो एप का इस्तेमाल किया। गुरुग्राम में पालतू कुत्ते के लिए सबसे ज्यादा खाना ऑर्डर किया, जबकि बंगलूरू, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद में बिल्ली के खाने का ऑर्डर ज्यादा किया गया।