फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Condition of President Ram Nath Kovind is now stable will be referred to AIIMS Delhi

दिल्ली: राष्ट्रपति कोविंद की हालत स्थिर, डॉक्टरों ने बाइपास प्रक्रिया से गुजरने की दी सलाह

Sat, 27 Mar 2021 07:05 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Mar 2021 07:05 PM IST
सार

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत में सुधार
  • सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
  • आगे के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में किए जाएंगे रेफर

विज्ञापन
Condition of President Ram Nath Kovind is now stable will be referred to AIIMS Delhi
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तबीयत में सुधार है। आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में रेफर किया गया है। इससे पहले उनका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) में चल रहा था। बता दें, शुक्रवार (26 मार्च) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टोरों ने उनका चेकअप किया। चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बाइपास प्रक्रिया से गुजरने की सलाह दी है।  जानकारी के अनुसार 30 मार्च की सुबह तक होने की  इसकी उम्मीद है।

विज्ञापन

आर्मी अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि, 'राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है। उन्हें आगे जांच के लिए एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।'

विज्ञापन


इससे पहले अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था, ‘भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं। उनकी हालत स्थिर है।’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए सेना अस्पताल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed