फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Concerns over flight safety due to pilot fatigue Pilots federation writes to the DGCA Ministry of Aviation

पायलटों की थकान से उड़ान सुरक्षा पर चिंता: पायलट्स फेडरेशन ने डीजीसीए को लिखा पत्र, मंत्रालय से की ये मांग

Sun, 25 Oct 2026 02:49 PM IST
राहुल संपाल डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला Published by: राहुल संपाल Updated Sun, 25 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

एफआइपी ने ड्यूटी रोस्टर और आराम के रिकॉर्ड की जांच पर जोर दिया है। साथ ही एयरलाइंस के पायलटों की कमी के दावों पर भी उठाए सवाल।

विज्ञापन
Concerns over flight safety due to pilot fatigue Pilots federation writes to the DGCA Ministry of Aviation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने पायलटों की ड्यूटी से जुड़े नियमों में दी गई अस्थायी छूट वापस लेने की मांग की है। संगठन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए से संशोधित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों को पूरी तरह लागू करने को कहा है।
विज्ञापन


एफआइपी के मुताबिक, सुरक्षा से जुड़े नियमों में बार-बार छूट दिए जाने से पायलटों की थकान को लेकर चिंता बढ़ रही है। संगठन ने डीजीसीए से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि इन रियायतों को बढ़ाने का आधार क्या है। संगठन  ने 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई गई छूट वापस लेने की मांग की है। वहीं, डीजीसीए से जुड़ी हालिया रिपोर्टों में मार्च 2027 से एफडीटीएल  नियमों के दूसरे चरण को पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य बताया गया है। हालांकि, अलग-अलग रियायतों की समयसीमा अलग हो सकती है। एफडीटीएल नियमों के तहत पायलटों की अधिकतम ड्यूटी अवधि, रात में उड़ान संचालन, लगातार रात की ड्यूटी और दो उड़ानों के बीच जरूरी आराम तय किया जाता है। इन नियमों का मकसद पायलटों की थकान कम करना और उड़ान सुरक्षा बनाए रखना है।
विज्ञापन


पायलटों की कमी के दावों पर भी सवाल
एफआईपी ने एयरलाइंस की ओर से पायलटों की कमी का हवाला दिए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि छूट देने से पहले यह जांचना जरूरी है कि एयरलाइंस ने पायलटों की उपलब्धता बढ़ाने और ड्यूटी रोस्टर सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। सरकार ने मार्च 2026 में संसद में दिए जवाब में कहा था कि देश में कुल मिलाकर पायलटों की कमी नहीं है। हालांकि, कुछ विमानों के संचालन के लिए अनुभवी कमांडरों की कमी बताई गई थी। सरकार के मुताबिक, इस जरूरत को पूरा करने के लिए विदेशी पायलटों को अस्थायी अनुमति देने जैसे उपाय भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी और आराम के रिकॉर्ड के ऑडिट की मांग
एफआईपी ने पायलटों के ड्यूटी रोस्टर, फ्लाइट ड्यूटी रिकॉर्ड और आराम की अवधि का ऑडिट कराने की मांग की है। संगठन चाहता है कि थकान से जुड़ी रिपोर्टों की भी समीक्षा हो। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि पायलटों को तय नियमों के मुताबिक आराम मिल रहा है या नहीं। संगठन ने इस मुद्दे पर सरकार और पायलट संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाने का भी अनुरोध किया है। FIP के मुताबिक, नियामक, एयरलाइंस और पायलट प्रतिनिधियों के बीच चर्चा जरूरी है, ताकि उड़ानों के संचालन की जरूरतों के साथ सुरक्षा मानकों का भी पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed