{"_id":"608491988ebc3ebcc37e1649","slug":"complaint-filed-against-mithun-chakraborty-and-dilip-ghosh-for-violating-covid19-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती और दिलीप घोष पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती और दिलीप घोष पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप
Sun, 25 Apr 2021 03:16 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:16 AM IST
सार
टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगात राय ने कहा कि भाजपा नेता दिलीप घोष ने दक्षिण दिनाजपुर और अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने मालदा जिले में सभाएं कीं, इस दौरान कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष और मिथुन चक्रवर्ती पर कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। टीएमसी का दावा है कि दोनों नेताओं ने एक जनसभा आयोजित की जिसमें 500 से ज्यादा लोग जमा हुए। सत्ताधारी दल ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगात राय ने कहा कि भाजपा नेता दिलीप घोष ने दक्षिण दिनाजपुर और अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने मालदा जिले में सभाएं कीं। इस दौरान कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का जरा सा भी सम्मान नहीं किया गया।
विज्ञापन
हमने आयोग से दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए अंतिम चरण के प्रचार में उनकी सभा पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई न होने से टीएमसी सांसद नाराज दिखे। राय ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने दोनों नेताओं के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आयोग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन