फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complaint against Hindu Mahasabha over idol resembling Gandhiji instead of Asura

Kolkata : गांधीजी का असुर के रूप में चित्रण, हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत, बवाल के बाद प्रतिमा में बदलाव

Mon, 03 Oct 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 03 Oct 2022 12:17 PM IST
सार

महात्मा गांधी के गलत चित्रण को लेकर हिंदू महासभा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। देवी दुर्गा ने महिषासुर समेत जिन असुरों का संहार किया था, उनके चित्र इस प्रतिमा के साथ बनाए गए थे। इन्हीं में से एक चित्र गांधीजी से मिलती-जुलता छवि का था। 

विज्ञापन
Complaint against Hindu Mahasabha over idol resembling Gandhiji instead of Asura
प्रतिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का असुर के रूप में चित्रण किया गया था। - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण-पूर्व कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पांडाल में लगी मां दुर्गा की प्रतिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कथित तौर पर असुर के रूप में चित्रण को लेकर अभा हिंदू महासभा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। प्रतिमा को लेकर रविवार को गांधी जयंती के मौके पर बवाल मच गया था। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी के गलत चित्रण को लेकर हिंदू महासभा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। देवी दुर्गा ने महिषासुर समेत जिन असुरों का संहार किया था, उनके चित्र इस प्रतिमा के साथ बनाए गए थे। इन्हीं में से एक चित्र गांधीजी से मिलती-जुलता छवि का था। 
विज्ञापन


इसकी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने भी निंदा की थी। इन दलों ने महात्मा गांधी के महिषासुर के रूप में कथित चित्रण की निंदा करने के साथ कार्रवाई की मांग की थी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा था कि अगर यह वास्तव में किया गया था, तो यह बेअदबी के अलावा और कुछ नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने कहा कि "यह राष्ट्रपिता का अपमान है। यह देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान है। इस तरह के अपमान के बारे में भाजपा क्या कहेगी? हम जानते हैं कि गांधीजी का हत्यारा किस वैचारिक खेमे से था।" हालांकि पश्चिम बंगाल भाजपा ने भी इस तरह के प्रतिरूप की निंदा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि "अगर ऐसा कदम उठाया गया है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम इसकी निंदा करते हैं। यह असभ्य और अपमानजनक है।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद आज सुबह इस प्रतिमा में बदलाव किए गए और महात्मा गांधी से मिलती-जुलती मूरत को हटा दिया गया। 


एक पत्रकार ने किया था ट्वीट 
दुर्गा प्रतिमा की यह तस्वीर को लेकर एक पत्रकार ने ट्वीट किया था। इसके बाद कोलकाता पुलिस के आग्रह पर उसने यह पोस्ट हटा दी थी। पत्रकार ने कहा कि पुलिस ने उन्हें पोस्ट हटाने के लिए लिए कहा क्योंकि इससे त्योहार के दौरान तनाव पैदा हो सकता है। ऑल्ट न्यूज के वरिष्ठ संपादक इंद्रदीप भट्टाचार्य ने इसके बाद नई पोस्ट में कहा कि "@कोलकाता पुलिस साइबर सेल @DCCyberKP ने मुझसे कोलकाता में एक विशेष पूजा पंडाल की तस्वीर से संबंधित मेरे ट्वीट को हटाने का अनुरोध किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह त्योहार के बीच तनाव पैदा कर सकता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं उनके अनुरोध का पालन करता हूं।" एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि मामले की जांच की जा रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed