फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Competition Commission of India told the Karnataka High Court that the investigation against Google would be completed in 60 days

कर्नाटक हाईकोर्ट: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा- गूगल के खिलाफ 60 दिन में जांच पूरी हो जाएगी

Thu, 06 Jan 2022 06:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बेंगलुरु
एजेंसी, बेंगलुरु Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Jan 2022 06:12 AM IST
सार

आरोप है कि गूगल एप डवलपर्स पर पेड-एप व इन-एप पर्चेस (पैसा चुकाकर उपयोग किए जाने वाले एप व उपयोग के दौरान किए जाने वाले खर्च) को प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन
Competition Commission of India told the Karnataka High Court that the investigation against Google would be completed in 60 days
Google - फोटो : unsplash.com

विस्तार

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कर्नाटक हाईकोर्ट को बताया कि गूगल द्वारा भारत में प्ले स्टोर के जरिए कायम एकाधिकार के दुरुपयोग की जांच 60 दिन में पूरी हो जाएगी। जांच शाखा के महानिदेशक इसे समय पर पूरा करवा रहे हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि गूगल एप डवलपर्स पर पेड-एप व इन-एप पर्चेस (पैसा चुकाकर उपयोग किए जाने वाले एप व उपयोग के दौरान किए जाने वाले खर्च) को प्ले स्टोर के पेमेंट सिस्टम से करवाने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन


सुनवाई में आयोग के वकील सॉलिसिटर जनरल एन वेंकटरमन ने कहा कि अगर गूगल जांच में सहयोग करता है तो महानिदेशक को इसे पूरा करने में 60 दिन लगेंगे। वहीं गूगल ने इससे पहले आयोग द्वारा जांच के दौरान पूछे सवालों का जवाब देने के लिए और समय मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने बताया था कि जो प्ले स्टोर से एप डवलपर्स अपने पेड-एप या एप के जरिए डिजिटल कंटेंट यूजर्स को बेच रहे हैं, उन्हें गूगल के ही प्ले-बिलिंग सिस्टम के जरिए यूजर्स से भुगतान लेना होगा। इसके लिए 30 सितंबर 2021 डेडलाइन रखी गई। डवलपर्स का आरोप है कि गूगल कमीशन के लिए ऐसी व्यवस्था ला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed