{"_id":"5837714a4f1c1b2c2513d2b4","slug":"companies-engaged-in-providing-online-payment-system-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन-पेमेंट से शादी की व्यवस्था कराने में जुटी कंपनियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन-पेमेंट से शादी की व्यवस्था कराने में जुटी कंपनियां
शिशिर चौरसिया/ नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक सीजन में नोटबंदी से परेशान हो रहे लोगों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन सेवा देने वाली कंपनियां या कुछ मोबाइल ऐप बड़ा सहारा बनकर उभरे हैं। ऐसी कंपनियां शादी के लिए घोड़ी-गाड़ी से लेकर बैंड, बाजा, टेंट, हलवाई सब का इंतजाम कर रही हैं। बदले में ये चेक, आरटीजीएस या कार्ड से भुगतान ले रही हैं। यही नहीं, कुछ ऐसी भी कंपनियां आ गई हैं, जो कि शगुन भी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से देने का समाधान लेकर आई हैं।
सभी सेवाओं के लिए नकदी रहित भुगतान
इस समय ढेरों ऐसी कंपनियां या स्टार्टअप आ गए हैं, जो शादी के लिए सभी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। दिल्ली की कंपनी कृतिका वेडिंग एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक योगेशन कोतवाल का कहना है कि वह शादी से संबंधित हर सेवा उपलब्ध कराते हैं और इसके बदले भुगतान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ले रहे हैं। उनके मुताबिक, यदि कोई कहता है कि शादी के लिए घोड़ी-गाड़ी से लेकर टेंट, बैंड, हलवाई सबकी व्यवस्था करें तो वह भी हो जाता है।
फार्म हाउस शादी से लेकर डेस्टिनेशन मैरिज और विदेशी स्पॉट पर भी शादी की व्यवस्था कर देते हैं। सबके बदले चेक या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भुगतान लेते हैं। कोतवाल का कहना है कि वह तो पहले से ही ऐसी सेवा देते थे लेकिन ग्राहक भुगतान नकद करते थे। अब जब कैश की कमी है तो ई-पेमेंट हो रहा है। इससे सरकार को भी टैक्स मिलता है।
विज्ञापन
शादी के लिए गाड़ी मुहैया करा रहे ओला व उबर
ऐप से टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने उबरवेडिंग के नाम से नई सेवा शुरू की है, जिसमें शादी के लिए कार की बुकिंग करते हैं। ओला ने भी इस तरह की सेवा शुरू की है।
शादी में देने वाले उपहार खरीदने को विशेष सेवा
घरेलू और रसोई के साजो-सामान बेचने वाली कंपनी होमपंच डॉट कॉम ने शादी के लिए एक विशेष सेवा लांच की है। इससे ग्राहक चाहें तो शादी के लिए घरेलू एवं रसोई के उपयोग में आने वाले साजो-सामान की खरीदारी कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसकी पहुंच मेट्रो शहरों के साथ टीयर 2 और टीयर 3 शहरों तक भी है।
शगुन के लिए पेटीएम की नई पेशकश
देश की नंबर वन मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने शगुन देने के लिए अलग सेवा शुरू की है। जिसके यहां शादी है, वे पेटीएम से क्यूआर कोड लेकर अपने शादी कार्ड में छाप देते हैं। उनके मेहमान इसी क्यूआर कोड को स्कैन कर उससे शगुन ट्रांसफर कर देते हैं। इसकी सूचना शगुन देने वाले को और लेने वाले को तुरंत मिल जाती है।
ई-वॉलेट से बारात के लिए बस बुकिंग
ट्रैवलयारी ने हाल ही में ई-वॉलेट का उपयोग कर बस बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इससे लोगों को ट्रैवल एजेंट को नकदी देने के चक्कर से मुक्ति मिल जाती है।