फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commuters will soon have multiple options of paying user charges on national highways

जल्द आपको टोल के लिए हाईवे पर रुकना नहीं पड़ेगा, सरकार कर रही हैं यह इंतजाम

Fri, 20 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Commuters will soon have multiple options of paying user charges on national highways
टोल प्लाजा

राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाले लोगों को जल्द ही टोल देने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सरकार एक ऐसी योजना बना रही है जिसके जरिए आप मोबाइल फोन से लिंक हुए प्रीपेड वॉलेट, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट के जरिए टोल का भुगतान कर सकेंगे। इस योजना के तहत जैसे ही आप राजमार्ग से होकर गुजरेंगे ऑटोमैटिक (अपने आप) आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। जिसकी वजह से यात्री बिना रुकावट के यात्रा कर पाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस योजना के लिए पांच राजमार्गों का चयन किया है। जिन्हें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चंढीगढ़, दिल्ली-कोलकाता और बंगलूरू-चेन्नई में अगले कुछ महीने में यह योजना जारी की जाएगी। एनएचएआई इसके लिए एक मोबाइल ऐप्लीकेशन लॉन्च करने वाली जिसमें सभी विकल्प मौजूद होंगे।
विज्ञापन


एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि राजमार्गों से यात्रा करने वाले लोगों को मोबाइल ऐप डाउनलोड करनी होगी और अपने वाहन के सभी विवरण देने होंगे। इन विवरण को वाहन (राष्ट्रीय वाहन डेटाबेस) के साथ सत्यापित किया जाएगा ताकि पंजीकरण के मालिक और वाहन पंजीकरण की वैधता को प्रमाणित किया जा सके। एक अधिकारी ने कहा- ऐप के जरिए एक प्रीपेड वॉलेट का विकल्प होगा जिसके जरिए कोई भी शख्स यात्रा शुरू करने से पहले सभी टोल प्लाजा के लिए अग्रिम भुगतान कर सकेगा। वाहन के टोल प्लाजा पर पहुंचने से पहले सिस्टम एक क्यूआर कोड जनरेट करेगा जिसे कि ड्राइवर को प्लाजा पर स्कैन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा विकल्प यात्रियों के पास यह होगा कि वह अपने मोबाइल ऐप को किसी यूनिवाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के साथ लिंक कर दें जिससे कि वह सीधे अपने बैंक अकाउंट से टोल राशि चुका सकेंगे। इस तरह की पेमेंट के लिए दो तकनीकों को टेस्ट किया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया- जैसे ही वाहन टोल प्लाजा पहुंचेगा सिस्टम टोल लेन, वाहन श्रेणी की पहचान करेगा और फिर यूपीआई गेटवे के माध्यम से वॉलेट या बैंक खाते से टोल राशि काट ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed