फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   communal tension in agra

ताज नगरी में धर्मस्थल के बाहर दीवार बनवाने पर सांप्रदायिक तनाव

Sat, 03 Sep 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 03 Sep 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
communal tension in agra
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

नाई की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक धर्मस्थल के गेट के सामने मौजूद दूसरे धर्मस्थल के बाहर दीवार बनवाने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन


एक धर्मस्थल की कमेटी के लोगों ने निर्माण कार्य को गलत बताया। पुलिस अधिकारियों ने दीवार को गिरवा दिया। तीन घंटे बाद विवाद खत्म हो सका। तनाव के चलते पुलिस तैनात की है। एमजी रोड पर धाकरान चौराहे के पास दो धर्मस्थल हैं। एक धर्मस्थल का गेट पास की गली में खुलता है, जबकि उसके सामने ही दूसरा धर्मस्थल है।
विज्ञापन


इसकी दीवार के बगल से एक और दीवार बनवाई जा रही थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे सामने वाले धर्मस्थल की कमेटी अध्यक्ष निहाल सिंह धाकड़, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धाकड़ ने निर्माण कार्य देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। कमेटी के लोगों ने निर्माण कार्य को अवैध बताया। कहा कि दीवार की आड़ में धर्मस्थल का गेट बनवाया जा रहा है, जबकि उसका पहले से एक गेट एमजी रोड की ओर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ छत्ता, लोहामंडी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई

communal tension in agra
फाइल फोटो - फोटो : Amar ujala

इसे सिर्फ एक व्यक्ति बनवा रहा है। दोनों धर्मस्थल के गेट आमन-सामने होंगे तो आए दिन विवाद की स्थित पैदा होगी। कुछ ही देर में दोनों समुदायों के लोग पहुंच गए। तनाव की जानकारी होते ही सीओ छत्ता, लोहामंडी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

उधर, दूसरे धर्मस्थल के लोगों ने बताया कि दीवार कमजोर हो गई थी। इसलिए उसके सहारे के लिए दूसरी दीवार बनवाई जा रही है। हालांकि विवाद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने नए निर्माण पर रोक लगा दी। निर्माण सामग्री भी हटवा दी।

तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुबह 11 बजे विवाद शांत हो सका। इसके बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed