{"_id":"5f69a8128ebc3ede2b409d37","slug":"commission-accepted-report-and-approved-ugc-guidelines-for-the-academic-session-of-2020-and-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए यूजीसी की गाइडलाइंस को मंजूरी, बच्चों की फीस होगी वापस- शिक्षा मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए यूजीसी की गाइडलाइंस को मंजूरी, बच्चों की फीस होगी वापस- शिक्षा मंत्री
Tue, 22 Sep 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल
- फोटो : ANI
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने जानकारी दी कि कोरोना महामारी को देखते हुए आयोग ने कमिटी की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी गई है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ये गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
विज्ञापन
2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के पहले साल के छात्रों के लिए ये गाइडलाइंस जारी की गई हैं। शिक्षा मंत्री अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Full refund of fees will be made on account of all cancellation of admissions/ migration of students, up to 30.11.2020, for this very session as a special case: Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank #COVID19 pic.twitter.com/2czr52H3Vi
— ANI (@ANI) September 22, 2020
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि लॉकडाउन या दूसरे घटकों की वजह से माता-पिता की ओर से देखे जा रहे वित्तीय संकट को कम करने के लिए बच्चों की फीस पूरी लौटा दी जाएगी। 31 नवंबर 2020 तक सभी छात्रों के आवेदन रद्द करने के कारण ये फैसला लिया गया है।