{"_id":"5e866e6b8ebc3e72bc034210","slug":"combating-covid-19-icmr-recommends-bhopal-based-company-kilpest-for-covid-19-test-kit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 से जंग : ICMR ने भोपाल की कंपनी को दी टेस्ट किट बनाने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 से जंग : ICMR ने भोपाल की कंपनी को दी टेस्ट किट बनाने की अनुमति
Fri, 03 Apr 2020 04:29 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 test kit
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, आईसीएमआर) ने गुरुवार को माय लैब के बाद कोविड-19 के परीक्षण के लिए टेस्ट किट बनाने की एक और भारतीय कंपनी को अनुमति दे दी है। इसके तहत किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी को आरटी-पीसीआर किट टीआरयूपीसीआर बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है। बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद इससे पहले जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत आने वाली प्रयोगशालाओं को कोरोना के परीक्षण की अनुमति दे चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि, आईसीएमआर ने डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर और डीएई प्रयोगशालाओं को सलाह दी है कि वे कोविड-19 का परीक्षण शुरू करने से पहले उसके दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसके अलावा, आईसीएमआर इन प्रयोगशालाओं को नैदानिक किट/अभिकर्मक प्रदान नहीं करेगी। इससे पहले आईसीएमआर ने गुजरात की एक फर्म को परीक्षण किट के लिए मंजूरी दी थी।
विज्ञापन