फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cold wave will remain in North India for two more days Icy winds due to melting slow down

Weather: बर्फीली हवाओं ने कम नहीं होने दी गलन, उत्तर भारत में दो दिन और रहेगी शीतलहर

Sun, 21 Jan 2024 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 06:42 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले पांच दिन यानी 25 जनवरी तक उत्तर भारत में तापमान 6-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 22 और 23 जनवरी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

विज्ञापन
cold wave will remain in North India for two more days Icy winds due to melting slow down
cold wave - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की धूप खिली, लेकिन बर्फीली हवा के चलते गलन वाली ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिली। रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात में बाधा आई।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले पांच दिन यानी 25 जनवरी तक उत्तर भारत में तापमान 6-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 22 और 23 जनवरी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


11 ट्रेनें प्रभावित और उड़ानों पर भी असर
घना कोहरा की स्थित में कुछ सुधार होने से दृश्यता भी बढ़ी है। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 1,100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, इसके बावजूद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द भी हुईं। कम दृश्यता की वजह से हिमाचल के धर्मशाला में भी उड़ानों के आगमन-प्रस्थान पर असर पड़ा। ट्रेनों का परिचालन भी बाधित हुआ। दिल्ली के बाहर कुछ इलाकों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 11 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चलीं। इनमें खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, आंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस शामिल थीं।

जम्मू में कोहरा और बादल, कश्मीर में धूप
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जम्मू समेत पूरा संभाग कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दिन में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ तो वहीं कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही। जम्मू में शुक्रवार रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार की रात का तापमान माइनस 3.7, पहलगाम में माइनस 5.5, गुलमर्ग में माइनस 4.6 और लेह में माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 25 से 31 दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

-18.9 डिग्री तापमान रहा न्योमा में
लद्दाख के न्योमा का तापमान -18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीनगर में -3.7, हिमाचल के कल्पा में -3.4, मप्र के नौगांव में 3.1, पटियाला में 4.4, भिवानी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पूर्वोत्तर : 5 दिन में बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो ठंड की स्थिति वहां भी बनी हुई है और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन के दौरान बारिश की संभावना है।

हरियाणा में भी शीतलहर जारी
हरियाणा के रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर और सोनीपत समेत लगभग पूरे राज्य में शनिवार को कड़ाके की ठंड बनी रही। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलनी शुरू हुई, जिसके बाद ठिठुरन से कुछ राहत मिली, लेकिन इस दौरान शीतलहर भी चलती रही। रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जींद में सुबह के समय तेज हवाएं चलने के कारण कोहरे से छुटकारा मिला। दिन में कुछ ही देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पाई। हवा की गति पांच किमी प्रति घंटा रही।

हिमाचल में स्कूलों का समय बदला
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। कड़ाके ठंड की वजह से उना में सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 22 से 31 जनवरी के बीच स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed