फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold Wave: Railways canceled 279 trains today, 100 flights delayed

Cold Wave : रेलवे ने आज निरस्त कीं 279 ट्रेनें, 100 से ज्यादा उड़ानों पर भी असर, कोहरे में जकड़ा उत्तर भारत

Wed, 28 Dec 2022 11:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Dec 2022 11:50 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में इन दिनों शीतलहर चल रही है। तापमान तेजी से लुढ़क गया और घना कोहरा छाया हुआ है। 

विज्ञापन
Cold Wave: Railways canceled 279 trains today, 100 flights delayed
रेलवे पर कोहरे की मार - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल व हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं, जबकि 100 से ज्यादा उड़ाने लेट होने की खबर है।

विज्ञापन




दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में इन दिनों शीतलहर चल रही है। तापमान तेजी से लुढ़क गया और घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। इससे दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देर से चलीं, जबकि दो के टाइम में बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन




दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे व कम दृश्यता के कारण करीब 100 उड़ानों पर असर पड़ा। दो विमानों को जयपुर भेजा गया। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तड़के स्पाइसजेट और इंडिगो की दो उड़ानों को जयपुर भेजा गया। इस सीजन में पहली बार उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते राजधानीवासियों और आसपास के इलाकों में रहने वालों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

कड़ाके की ठंड व कोहरे का दौर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है। राजधानी में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। 
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि, नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने के आसार हैं।

कल यहां बर्फबारी का अनुमान
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 


राजस्थान के कई इलाकों में भीषण ठंड 
चुरू, सीकर, पिलानी, नागौर समेत राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को भी भीषण सर्दी रही। हालांकि, चुरू में तापमान कुछ बढ़के 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, सोमवार को तापमान शून्य डिग्री था। सीकर में 1.5. पिलानी में 1.9 और नागौर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये ट्रेनें हुई रद्द 
ट्रेन नंबर 00109, 01513, 01543, 10544, 01547, 01548, 01549, 01550, 01605, 01606, 01607, 01608, 01609, 01610, 01617, 01618, 01620, 01623 व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed