फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid19: number of under treatment patients is going down in India

Covid-19: भारत में कुल मामलों के मुकाबले इलाजरत मरीज महज 4.35 फीसदी

Fri, 04 Dec 2020 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Covid19: number of under treatment patients is going down in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के इस समय इलाज करा रहे रोगियों की संख्या अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों का 4.35 फीसदी हो गई है, जबकि गुरुवार को यह 4.44 फीसदी थी। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सात दिन से जारी स्थिति की तरह पिछले 24 घंटे में संक्रमण के दैनिक नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। इससे रोजाना उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम हुई है जो शुक्रवार को 4,16,082 रही।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि भारत में 24 घंटे में 36,595 लोग संक्रमित मिले, वहीं इसी अवधि में स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 42,916 रही। प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के सबसे कम मामले वाले देशों में से एक है। यहां प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के मामलों की संख्या पश्चिमी के कई अन्य देशों से बहुत कम है। देश में अब तक 90,16,289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर 94.2 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या और इलाज करा रहे रोगियों की संख्या में अंतर निरंतर बढ़ रहा है और इस समय यह 86,00,207 है।' उसने बताया कि स्वस्थ हुए नए रोगियों में से 80.19 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। संक्रमण के नए मामलों में से 75.76 फीसदी मामले भी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से देश में 540 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 77.78 फीसदी लोग 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed