{"_id":"5c5bdd09bdec2253a33c5484","slug":"cochin-university-of-science-and-technology-denied-permission-to-hold-saraswati-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में इंजीनियरिंग कॉलेज ने नहीं दी सरस्वती पूजा की इजाजत, कहा- हम सेक्युलर हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में इंजीनियरिंग कॉलेज ने नहीं दी सरस्वती पूजा की इजाजत, कहा- हम सेक्युलर हैं
Thu, 07 Feb 2019 12:53 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलपुज्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलपुज्जा
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती पूजा की कॉलेज ने नहीं दी इजाजत
केरल के अलपुज्जा जिले में स्थित कोचीन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में उत्तर भारत के छात्रों को सरस्वती पूजा करने की इजाजत देने से अधिकारियों ने मना कर दिया है। कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त पंजीयक ने एक बयान जारी किया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, 'यह सूचित किया जाता है कि उत्तर भारत के छात्रों द्वारा 'सरस्वती पूजा' आयोजित करने के अनुरोध को कुलपति द्वारा अस्वीकार कर दिया गया है। चूंकि हमारा कैंपस धर्मनिरपेक्ष है और इसीलिए हम परिसर के अंदर किसी भी धर्म के धार्मिक कार्य/ गतिविधियों की अनुमति नहीं दे सकते।'
विज्ञापन
पिछले साल कॉलेज जोकि कुसेट से संबंद्ध है वह अनिश्चितकाल के लिए 25 जनवरी से बंद कर दिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि कैंपस में एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर बीफ कटलेट परोसे गए थे जिससे दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन
छात्रों के एक वर्ग, जिसमें ज्यादातर उत्तर भारत के थे उन्होंने कथित तौर आरोप लगाया था कि शाकाहारी होने के बावजूद उन्हें गोमांस परोसा गया था। यह घटना 25 जनवरी को कॉलेज में हुए सेमिनार के बाद घटी थी।
छात्रों के समूह ने आरोप लगाया था कि गोमांस परोसा जाना कॉलेज के छात्रों और अध्यापकों के समूह द्वारा लिया गया बदला था क्योंकि उन्होंने कैंपस में 22 जनवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन किया था जबकि इसका काफी विरोध किया गया था।
Joint Registrar,Cochin University of Science&Technology: VC has declined request by North Indian students to conduct ‘Saraswati Pooja’ in Cochin University College of Engineering, Kuttanad campus,as it's a secular campus, can't permit functions of any particular religion. #Kerala pic.twitter.com/cYXsNSgIYQ
— ANI (@ANI) February 7, 2019