{"_id":"6219c57b0be7ca0e31386c9f","slug":"cobra-warrior-2022-air-force-not-to-participate-in-multinational-exercise-in-uk-india-decides-due-to-ukraine-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cobra Warrior 2022 : ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cobra Warrior 2022 : ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला
Sat, 26 Feb 2022 11:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
कोबरा वॉरियर 2022 का आयोजन 6 से 27 मार्च तक ब्रिटेन के वैडिंगटन में होने वाला है। इससे पहले वायुसेना ने इस सैन्य अभ्यास में अपने पांच लड़ाकू विमान भेजने का फैसला किया था।
विज्ञापन
MiG 29
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन जंग के चलते भारतीय वायुसेना ने ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास (Cobra Warrior 2022) में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। वायुसेना के विमान इस हवाई अभ्यास में हिस्सा नहीं लेंगे।
कोबरा वॉरियर 2022 का आयोजन 6 से 27 मार्च तक ब्रिटेन के वैडिंगटन में होने वाला है। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। इससे पहले वायुसेना ने इस सैन्य अभ्यास में अपने पांच लड़ाकू विमान भेजने का फैसला किया था। हालांकि वायुसेना ने यह नहीं बताया है कि वह कोबरा वॉरियर 2022 में क्यों भाग नहीं लेगी, लेकिन समझा जा रहा है कि यूक्रेन में जारी जंग को देखते हुए यह फैसला किया गया है।