फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coast Guard apprehends 11 Sri Lankan fishermen for illegal fishing in Indian waters

ICG: तटरक्षक दल ने 11 श्रीलंकाई मछुआरों को पकड़ा, भारतीय समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

Sun, 13 Nov 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 13 Nov 2022 11:10 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बलों ने श्रीलंकाई मछुआरों के खिलाफ ये कार्रवाई शनिवार को की थी। इन लोगों को कलिंगपट्टनम से करीब 175 नॉटिकल मील दूर आईसीजीएस विग्रह ने पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद जब पाया गया कि ये लोग अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे तो उन्हें गिऱफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Coast Guard apprehends 11 Sri Lankan fishermen for illegal fishing in Indian waters
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में मछली पकड़ने के मामले में भारतीय तटरक्षक बल ने 11 श्रीलंकाई मछुआरों को पकड़ा है। साथ ही उनकी दो नौकाओं को भी जब्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार करने के बाद तटरक्षक बल श्रीलंकाई मछुआरों को आगे की जांच के लिए काकीनाडा ले गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बलों ने श्रीलंकाई मछुआरों के खिलाफ ये कार्रवाई शनिवार को की थी। इन लोगों को कलिंगपट्टनम से करीब 175 नॉटिकल मील दूर आईसीजीएस विग्रह ने पकड़ा और बाद में गिऱफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच के दौरान इन लोगों के पास वैध लाइसेंस और दस्तावेज नहीं मिले। ये श्रीलंकाई जहाज अवैध रूप से भारतीय ईईजेड में मछली पकड़ने में लगे हुए थे।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत अधिनियम 1981 के समुद्री क्षेत्र के भारतीय आर्थिक क्षेत्र में विदेशी जहाजों द्वारा मछली पकड़ना या अवैध रूप से शिकार करना अपराध है। श्रीलंका के मछुआरों को इसी अधिनियम के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed