{"_id":"60cb55e08ebc3e326635427b","slug":"coast-guard-16-people-of-merchant-boat-rescued-off-mumbai-coast-during-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटरक्षक : खराब मौसम के दौरान मुंबई तट के पास व्यापारिक नौका के 16 लोगों को बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तटरक्षक : खराब मौसम के दौरान मुंबई तट के पास व्यापारिक नौका के 16 लोगों को बचाया
Thu, 17 Jun 2021 07:32 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, नई दिल्ली/अलीबाग।
पीटीआई, नई दिल्ली/अलीबाग।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:32 PM IST
सार
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने खराब मौसम के बीच मुंबई तट के पास एक व्यापारिक नौका के चालक दल के 16 सदस्यों को बृहस्पतिवार को बचा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने खराब मौसम के बीच मुंबई तट के पास एक व्यापारिक नौका के चालक दल के 16 सदस्यों को बृहस्पतिवार को बचा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
'मंगलम' नौका से संकट का संदेश मिलने के बाद तटरक्षक ने चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए दमन से दो चेतक हेलिकॉप्टर और मुंबई में मुरुद जनजिरा फोर्ट से एक जहाज को रवाना किया गया। भारतीय तटरक्षक ने ट्वीट कर बताया कि प्रतिकूल मौसम के बीच तटरक्षक ने दमन से दो चेतक हेलीकॉप्टर और सुभद्रा कुमारी चौहान पोत को भेजकर व्यापारिक नौका के चालक दल के 16 सदस्यों को बचा लिया।
विज्ञापन
उधर, तटरक्षक द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार भारत के ध्वज वाले एम वी मंगलम जहाज के सेकेंड ऑफिसर ने सुबह में मुंबई स्थित अधिकारियों को यह सूचना दी थी कि खराब मौसम के कारण रेवदंडा बंदरगाह से तीन किलोमीटर की दूरी पर यह जहाज डूब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुभद्रा कुमारी चौहान जहाज पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे संकट ग्रस्त जहाज के पास पहुंचा। साथ ही, तटरक्षक के हेलीकॉप्टर भी मौके पर पहुंच गये और बचाव अभियान चलाया।