फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal scam: ED seized 348 acres of land in MP

कोयला घोटाला : ईडी ने एमपी में 348 एकड़ जमीन जब्त की

Sun, 07 Jan 2018 03:06 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
Coal scam: ED seized 348 acres of land in MP
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लांड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में 348 एकड़ जमीन जब्त की है। इसकी कीमत लगभग 4.53 करोड़ रुपये है। एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य के नरसिंहपुर जिले में इस जमीन की जब्ती का अनंतिम (प्रोविजनल) आदेश जारी किया गया है। यह भूमि मैसर्स बीएलए इंडस्ट्रीज प्रा. लि. से संबंधित है।
विज्ञापन


ईडी ने कुछ साल पहले की सीबीआई की एफआईआर के आधार पर कंपनी, उसके प्रबंध निदेशक अनूप अग्रवाल और अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ धन शोधन का आपराधिक मामला भी दर्ज किया है। एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस मामले में अवैध खनन से आय हुई और इस नई पूंजी को विभिन्न बैंक खातों में रखा गया। बाद में सारी पूंजी को अचल संपत्तियों जैसे मध्य प्रदेश में 348.34 एकड़ भूमि की शक्ल में एक जगह एकत्रित कर दिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें- कोयला घोटाला: तीन साल की सजा मिलने के तुरंत बाद मधु कोड़ा को मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संपत्ति अब जब्त कर ली गई है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, गोतीतोरिया पूर्व और पश्चिम कोल ब्लॉक नरसिंहपुर जिले के मोहपानी कोयला क्षेत्र में हैं। इन्हें ऊर्जा संयंत्रों के लिए आवंटित किया गया था। ईडी का आरोप है कि वहां ऊर्जा संयंत्र स्थापित ही नहीं हुए। निकाले गए कोयले को सरकारी अधिकारियों की मदद से मैसर्स बीएलए इंडस्ट्रीज प्रा. लि. द्वारा बेचने की अनुमति दे दी गई। इस तरह कंपनी को लाभ पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed