फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coal mining scam, A Delhi court summoned the medical report of Trinamool leaders brother Vikas Mishra

कोयला खनन घोटाला: अदालत ने तृणमूल नेता के भाई विकास मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट की तलब

Sat, 03 Apr 2021 07:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 07:10 AM IST
सार

  • दिल्ली कोर्ट ने ईडी को विकास की पूर्व मेडिकल रिपोर्ट को उनकी जमानत अर्जी से सत्यापित करने का निर्देश दिया

विज्ञापन
Coal mining scam, A Delhi court summoned the medical report of Trinamool leaders brother Vikas Mishra
दिल्ली कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने कोयला खनन मामले में तृणमूल नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। विकास अभी जेल में हैं और कोर्ट ने गुरुवार को जेल प्रशासन को अगली सुनवाई तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने ईडी को विकास की पूर्व मेडिकल रिपोर्ट को उनकी जमानत अर्जी से सत्यापित करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


विशेष सीबीआई जज अनुराग सैन के समक्ष विकास के वकील ने अपने मुवक्किल की बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की। इस पर कोर्ट ने कहा, हम पहले विकास की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट देखेंगे और इसके बाद ही कोई फैसला करेंगे। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को विकास मिश्रा की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा। कोर्ट अब इस मामले में 7 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed