फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CNG and PNG prices hiked in Maharashtra for the second time in a week

महंगाई की मार: महाराष्ट्र में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में हफ्ते में दूसरी बार बढ़ोतरी, जानें अब क्या हैं रेट

Tue, 12 Apr 2022 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 10:52 PM IST
सार

महानगर गैस कंपनी ने मंगलवार को मुंबई और उसके आसपास ऑटो सीएनजी और  घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने ऑटो सीएनजी 72 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस 45.50 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की।

विज्ञापन
CNG and PNG prices hiked in Maharashtra for the second time in a week
सीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी और पीएनजी के खुदरा मूल्य में भारी वृद्धि के एक सप्ताह के भीतर ही सिटी गैस कंपनी ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में फिर से बढ़ोतरी की है। सिटी गैस कंपनी ने भी मंगलवार मध्यरात्रि से खुदरा मूल्य में सीएनजी पर पांच रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी साढ़े चार रुपये की एक और बढ़ोतरी की घोषणा की। सिटी गैस कंपनी ने 6 अप्रैल को ऑटो ईंधन सीएनजी और रसोई गैस पीएनजी के खुदरा मूल्य में क्रमशः सात रुपये और पांच रुपये की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन


कंपनी ने मंगलवार को  मुंबई और उसके आसपास ऑटो सीएनजी में 5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर 72 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस के लिए 4.50 रुपये/एससीएम बढ़ाकर 45.50 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की।
विज्ञापन


कंपनी ने इस बढ़ोतरी को लेकर कहा कि एक अप्रैल से केंद्र ने घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति मूल्य में 110 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिसके कारण यह बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने कहा है कि सीएनजी की संशोधित कीमत पेट्रोल की तुलना में 59 फीसदी कम है और डीजल की तुलना में 31 फीसदी कम है, जबकि घरेलू पीएनजी एलपीजी की तुलना में लगभग 19 फीसदी सस्ती है।


राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्रभावी 13.5 प्रतिशत से इन ईधनों पर वैट घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया था। उस समय महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 31 मार्च को सीएनजी की खुदरा कीमतों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी के लिए साढ़े तीन रुपये की कमी की थी, लेकिन यह घोषणा उसी दिन हुई  थी जब केंद्र ने वैश्विक ऊर्जा दरों में वृद्धि का हवाला देते हुए घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले छह महीनों के लिए उत्पादकों की कीमत में 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed