{"_id":"616ead21454e3837bf78e43b","slug":"cms-song-viral-conrad-sangma-sings-bryan-adams-summer-of-69-for-itanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Song Viral: कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का 'समर ऑफ 69' गाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CM Song Viral: कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का 'समर ऑफ 69' गाया
Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, शिलांग
एएनआई, शिलांग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
सार
वीडियो में सीएम कॉनरॉड संगमा चश्मा लगाए मंच पर खड़े हैं। उनके पीछे पूरा बैंड है। जैसे ही मुख्यमंत्री ‘समर ऑफ 69’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही अनूठा माहौल बन जाता है।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह राजधानी शिलांग के एयरपोर्ट के आसपास के लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें वह रॉक बैंड के साथ ‘समर ऑफ 69’ गाना गा रहे हैं।
विज्ञापन
इस वीडियो को नार्थईस्ट टुडे ने ट्विटर पर साझा किया है। बताया गया है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का ‘समर ऑफ 69’ गीत गाया। यह इंटरनेट पर दिखने वाला अब तक का सबसे कूल वीडियो है। यह वीडियो संगीता बारू पिशरोटी की वॉल से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में सीएम कॉनरॉड संगमा चश्मा लगाए मंच पर खड़े हैं। उनके पीछे पूरा बैंड है। जैसे ही मुख्यमंत्री ‘समर ऑफ 69’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही अनूठा माहौल बन जाता है। ऐसा माहौल आपको नार्थ ईस्ट के अलावा कहीं नजर आता है क्या? लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि आप संगमा को 'सबसे कूल' सीएम मान सकते हैं।