फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CMs song viral: Conrad Sangma sings Bryan Adams Summer of 69 for Itanagar

CM Song Viral: कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का 'समर ऑफ 69' गाया

Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, शिलांग
एएनआई, शिलांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
सार

वीडियो में सीएम कॉनरॉड संगमा चश्मा लगाए मंच पर खड़े हैं। उनके पीछे पूरा बैंड है। जैसे ही मुख्यमंत्री ‘समर ऑफ 69’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही अनूठा माहौल बन जाता है।
 

विज्ञापन
CMs song viral: Conrad Sangma sings Bryan Adams Summer of 69 for Itanagar
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा - फोटो : social media

विस्तार

सोशल मीडिया में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह राजधानी शिलांग के एयरपोर्ट के आसपास के लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इसमें वह रॉक बैंड के साथ ‘समर ऑफ 69’  गाना गा रहे हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को नार्थईस्ट टुडे ने ट्विटर पर साझा किया है। बताया गया है कि मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का ‘समर ऑफ 69’ गीत गाया। यह इंटरनेट पर दिखने वाला अब तक का सबसे कूल वीडियो है। यह वीडियो संगीता बारू पिशरोटी की वॉल से लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में सीएम कॉनरॉड संगमा चश्मा लगाए मंच पर खड़े हैं। उनके पीछे पूरा बैंड है। जैसे ही मुख्यमंत्री ‘समर ऑफ 69’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही अनूठा माहौल बन जाता है। ऐसा माहौल आपको नार्थ ईस्ट के अलावा कहीं नजर आता है क्या? लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि आप संगमा को 'सबसे कूल' सीएम मान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed