फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Zoramthanga says over 24000 Myanmar nationals taken shelter in Mizoram news in Hindi

मिजोरम: राज्य में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिक 24 हजार से ज्यादा, सैन्य तख्तापलट के बाद बढ़ी है संख्या

Tue, 01 Mar 2022 04:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Mar 2022 04:51 PM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा और राज्य के गृह मंत्री ने मंगलवार को विधानसभा को प्रदेश में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
CM Zoramthanga says over 24000 Myanmar nationals taken shelter in Mizoram news in Hindi
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा - फोटो : twitter/ZoramthangaCM

विस्तार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने मंगलवार को कहा कि म्यांमार में सैन्य तख्तापलट होने के बाद से इस पड़ोसी देश के 24 हजार से अधिक नागरिकों ने राज्य में शरण ले रखी है। उन्होंने विधानसभा को बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल 12 फरवरी तक मिजोरम में शरण लेने वाले म्यांमार के नागरिकों की संख्या 24,289 है। 

विज्ञापन


म्यांमार में बीते दिनों फिर से शुरू हुए संघर्ष के चलते यहां से भाग कर इस उत्तर-पूर्वी राज्य में शरण लेने वाले लोगों की संख्या हाल के दिनों में बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को राज्य सरकार, एनजीओ (गैर सरकारी संगठन), चर्चों और छात्र इकाइयों व संगठनों की ओर से भोजन, शेल्टर आदि सुविधाएं मानवीय मदद के रूप में दी जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार ने अनुरोध किया है कि इन विस्थापित लोगों की मदद करे लेकिन केंद्र के लिए सीधे तौर पर ऐसा करना संभव नहीं है। क्योंकि भारत शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है। केंद्र सरकार हमारा सहयोग करेगी और इसके बदले में हम म्यांमार के नागरिकों की सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद के लिए अब तक जारी किए गए 380 लाख रुपये
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है कि म्यांमार के इन नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं, राज्य के गृह मंत्री लालछमलियाना ने विधानसभा को बताया कि राज्य अभी तक म्यांमार के इन विस्थापित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 380 लाख रुपये की राशि जारी कर चुकी है।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह मंत्री ने बताया कि इस राशि का उपयोग राहत शिविरों का निर्माण करने में, भोजन, की व्यवस्था करने में, पीने के पानी और कपड़ों में, बिजली पहुंचाने के लिए, चिकित्सकीय मदद जैसे कार्यों में किया जा रहा है। इन लोगों ने राज्य के सभी 11 जिलों में शरण ली है। सियाहा जिले में इनकी संख्या सबसे ज्यादा 8381 है। 


प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि अभी तक कुल 143 राहत शिविरों का निर्माण किया जा चुका है। कुल 24,289 शरणार्थियों में से 9033 को राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। वहीं, बारी 15,256 अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार आइजल जिले में शरण लेने वाले म्यांमार के विस्थापित नागरिकों की संख्या 499 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed