{"_id":"58d1ba5d4f1c1b8e161a1da3","slug":"cm-yogi-adityanath-return-from-the-airport-on-a-amit-shah-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की एक कॉल पर हवाई अड्डे से लौटे योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह की एक कॉल पर हवाई अड्डे से लौटे योगी
amamrujala.com-presented By: संदीप भट्ट
Updated Wed, 22 Mar 2017 05:12 AM IST
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दोबारा मुलाकात की। एक बार शाह से मुलाकात के बाद शीर्ष नेताओं से मिलने का मिशन पूरा कर योगी उड़ान भरने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने ही वाले थे कि उन्हें दोबारा से शाह का बुलावा आया। हवाई अड्डे से वापस लौट योगी सीधे शाह के निवास पहुंचे।
करीब 45 मिनट तक शाह से चर्चा के बाद योगी सीधे हवाई अड्डे जाने के बजाय दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। इतने में रात के करीब 9 बज चुके थे। दोबारा से उनके कार्यक्रम को विस्तार दिया गया। पहले उनके उड़ान भरने का समय सांय करीब साढे़ पांच था। लेकिन संसद में संबोधन की वजह से उनके कार्यक्रम को सांय 7 बजे का किया गया। मगर सूत्र बताते हैं कि साढे़ 9 बजे तक भी योगी दिल्ली स्थित अपने आवास पर ही थे।