फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Vijayan accuses Kerala Government of deliberately trying to 'destroy' peace in the state

Kerala: 'राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश', SFI कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर राज्यपाल पर CM विजयन का वार

Sun, 17 Dec 2023 02:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानामथिट्टा Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 02:16 PM IST
सार

राज्यपाल के एसएफआई कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर सीएम विजयन ने प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बयान और कार्यों से लगता है कि वह दक्षिण राज्य में अशांति फैलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
CM Vijayan accuses Kerala Government of deliberately trying to 'destroy' peace in the state
आरिफ मोहम्मद खान, पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान द्वारा एसएफआई कार्यकर्ताओं को अपराधी करने पर सीएम पिनाराई विजयन भड़क गए। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्यपाल पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जानबूझकर भड़काऊ बयान दे रहे हैं, क्योंकि वह दक्षिणी राज्य में शांति को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल का उद्देश्य अशांति फैलाना- सीएम विजयन
सीएम विजयन ने कहा कि जब उनकी मर्जी होती है तो वह कुछ भी कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में पहुंच गए गए, जहां उनका मन कुछ भी कह सकते हैं। सीएम ने कहा कि वह भूल रहे हैं कि वह केरल के राज्यपाल है। वह जानबूझकर अपने कार्यों के जरिए अशांति फैलाना चाहते हैं। राज्यपाल के कार्यों से यह साबित हो गया है। आप सभी गौर करेंगे कि राज्यपाल हर मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोशिश करते हैं। साथ ही उन्होंने पूछा कि वह प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन


असभ्य शब्द ठीक नहीं-सीएम विजयन
सीएम विजयन ने कहा कि जब उन पर या उनके काफिले पर काले झंडे लहराए जाते हैं, तो न तो वह और न ही मंत्री या वाम मोर्चा के सदस्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। हम केवल यह कहते हैं कि प्रदर्शनकारियों को हिंसक नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने राज्य पुलिस की कार्रवाई को गंभीरता से लिया
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कालीकट विश्वविद्यालय के परिसर में राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की राज्य पुलिस की कार्रवाई को गंभीरता से लिया है, जो मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया। काले बैनर और पोस्टर परिसर के अंदर, यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस के ठीक बाहर लगाए गए हैं, जहां राज्यपाल ठहरे हुए हैं। केरल राजभवन की ओर से यह बयान जारी किया गया है।




क्या है मामला
बता दें बीते कुछ दिनों पहले एसएफआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक कार्यक्रम में जाते हुए राज्यपाल की गाड़ी का पीछा कर विरोध दर्ज कराया। साथ ही राज्यपाल को काले झंडे दिखाए थे। जिसके बाद राज्य में राजनीति तेज हो गई है। राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएफआई के कार्यकर्ताओं को अपराधी करार दिया। साथ ही कहा था कि ये सभी प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त अपराधी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed