फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Uddhav Thackeray Facebook LIVE talks about MLAs with Eknath Shinde ready for resignation in call Shivsena MVA Govt news in hindi

Uddhav Thackeray: 'MLA सामने आकर इस्तीफा मांगें, पद छोड़ने के लिए तैयार', बागियों को सीएम उद्धव का संदेश

Wed, 22 Jun 2022 08:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ने कहा कि अगर आप शिवसेना बोलोगे तो शिवसेना और हिंदुत्व आपस में मिले हुए हैं। शिवसेना हिंदुत्व और हिंदुत्व शिवसेना से अलग नहीं हो सकते। हिंदुत्व हमारी सांस है और यह बात बाबासाहब ने कही थी। 

विज्ञापन
CM Uddhav Thackeray Facebook LIVE talks about MLAs with Eknath Shinde ready for resignation in call Shivsena MVA Govt news in hindi
uddhav thackeray - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन संकट में आ गया है। विधायकों के ताजा आंकड़ों पर नजर डाली जाए और शिंदे के 40 से ज्यादा विधायकों के समर्थन वाले बयान पर भरोसा किया जाए तो शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार अब अल्पमत में आ चुकी है। इस बीच उद्धव ने बुधवार को ही फेसबुक लाइव के जरिए जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने एकनाथ शिंदे के उस आरोप का जवाब दिया, जिसमें शिवेसना नेता ने कहा था कि पार्टी हिंदुत्व के रास्ते से दूर हो रही है। ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि हमने हिंदुत्व के लिए क्या-क्या किया है, यह भी बताने का यह समय नहीं है। हिंदुत्व के संबंध में विधानसभा में बोलने वाला मैं पहला मुख्यमंत्री हूं।
विज्ञापन


फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव ने कहा कि अगर आप शिवसेना बोलोगे तो शिवसेना और हिंदुत्व आपस में मिले हुए हैं। शिवसेना हिंदुत्व और हिंदुत्व शिवसेना से अलग नहीं हो सकते। हिंदुत्व हमारी सांस है और यह बात बाबासाहब ने कही थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह बालासाहेब की शिवसेना नहीं है। मैंने ऐसा क्या किया, जो यह सवाल उठ रहे हैं। 2012 में बालासाहेब का निधन हुआ। 2014 में हम अकेले चुनाव लड़े। तब भी हमने जो चुनाव लड़ा था, उस समय 63 विधायक जीतकर आए।
विज्ञापन


'मेरे लोग ही मुझसे इस्तीफा चाह रहे, कोई मोह मुझे रोक नहीं सकता'
उद्धव ने कहा, "अगर मैं अपने ही लोगों को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं चाहिए, तो मैं क्या करूं? मुझे नहीं पता कि वे लोग मुझे अपना मानते ही कि नहीं। उन्हें मेरे सामने आकर कहना चाहिए था कि आप मुख्यमंत्री पद नहीं संभाल सकते। आपको मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहिए। एक भी व्यक्ति सामने आकर कहता है कि मुख्यमंत्री पद से हट जाओ तो मैं हट जाऊंगा। मैं शिवसेना प्रमुख का बेटा हूं, किसी भी तरह का मोह मुझे रोक नहीं सकता। मेरा इस्तीफा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'विधायक सिर्फ मुझे फोन कर दें, मैं इस्तीफा देने को तैयार'
शिवसेना प्रमुख ने कहा, "जो विधायक गायब हैं, या जिन्हें गायब किया गया है वे आएं और मेरा इस्तीफा लेकर जाएं। अगर कोश्यारी बोलेंगे तो मैं वहां भी जाने को तैयार हूं। कोई मजबूरी नहीं है। कोई लाचारी नहीं है। मैं चुनौतियों का सामना करने को तैयार हूं। मुख्यमंत्री पद के लिए जो मैं बोल रहा हूं, वह शिवसैनिकों के लिए भी बोल रहा हूं। जिन लोगों को लग रहा है कि मैं शिवसेना प्रमुख के लायक नहीं हूं, तो मैं यह कुर्सी भी छोड़ दूंगा। मैं दोनों पद छोड़ने को तैयार हूं।  शिवसेना का कोई और नेता मुख्यमंत्री बनता है तो वह भी अच्छा लगेगा। आप मुझे वहां से फोन करिए और बोलिए कि आप मुझे नहीं चाहिए। मैं इस क्षण को मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं। पद आते हैं, जाते रहते हैं। जीवनभर की कमाई होती है, जो आप कुर्सी पर रहकर करते हैं। जनता का साथ मिला है, वह ही असली कमाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed