फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah will step down by November 15 or 16: Karnataka LoP R Ashoka, News in hindi

Karnataka: 'वे कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं', नेता प्रतिपक्ष का दावा- नवंबर में पद छोड़ देंगे सीएम सिद्धारमैया

Tue, 04 Feb 2025 10:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को लेकर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम सिद्धारमैया 15-16 नवंबर तक मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, यहां सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार चल रहा है।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah will step down by November 15 or 16: Karnataka LoP R Ashoka, News in hindi
आर अशोक, नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक - फोटो : X / @RAshokaBJP

विस्तार

कर्नाटक में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 15 या 16 नवंबर तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। आर. अशोक ने आगे कहा, 'कर्नाटक में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में माइक्रोफाइनेंस का मुद्दा गंभीर बन चुका है और कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


'सरकार ICU में, कांग्रेस विधायकों में फूट'
आर. अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधाकों के बीच फूट पड़ गई है और सरकार ICU में पहुंच गई है। उन्होंने कहा, टराज्य में विकास का कोई काम नहीं हुआ है और कांग्रेस सरकार जल्द ही गिर जाएगी।'
विज्ञापन


पूर्व सीएम कुमारस्वामी का दावा - '2028 तक नहीं टिकेगी कांग्रेस सरकार'
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी कांग्रेस सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस सरकार 2028 तक नहीं टिकेगी, क्योंकि खुद कांग्रेस के विधायक ही असंतुष्ट हैं।' कुमारस्वामी ने कहा कि विपक्ष सरकार गिराने की कोशिश नहीं कर रहा, बल्कि खुद कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सरकार के लिए मुसीबत बन रही है। उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस विधायकों के पास विकास कार्यों के लिए फंड नहीं है, इसलिए वे अपने-अपने क्षेत्र में जाने से बच रहे हैं। यह असंतोष जल्द ही सरकार के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के राजनीतिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा
इस बीच कर्नाटक सरकार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 31 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा दिया, लेकिन अभी तक इसके पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया है। कर्नाटक की राजनीति में यह घटनाक्रम बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत दे रहा है। अब देखना होगा कि सरकार इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed