फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Siddaramaiah slams BJP for 'peddling lies' on Jal Jeevan Mission News In Hindi

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया ने जल जीवन मिशन पर भाजपा की आलोचना की, कर्नाटक के साथ धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Sat, 15 Feb 2025 02:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 02:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज जल जीवन मिशन (जेजेएम) को लेकर भाजपा की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के लिए राज्य को घोषित धनराशि जारी नहीं करके कर्नाटक के साथ धोखा किया है।

विज्ञापन
CM Siddaramaiah slams BJP for 'peddling lies' on Jal Jeevan Mission News In Hindi
सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) को लेकर भाजपा की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) के लिए राज्य को घोषित धनराशि जारी नहीं करके कर्नाटक के साथ धोखा किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


सोमन्ना के दावों पर सिद्धारमैया का पलटवार
बता दें कि वी सोमन्ना ने लोकसभा में कहा था कि कर्नाटक को जल जीवन मिशन के तहत 28,623 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ, लेकिन राज्य ने केवल 11,760 करोड़ रुपये खर्च किए। इस पर सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री कर्नाटक को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की कोशिशों को छिपा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
मामले में मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कर्नाटक के लिए जल जीवन मिशन के तहत कुल 49,262 करोड़ रुपये का आवंटन था, जिसमें केंद्र का हिस्सा 26,119 करोड़ रुपये और राज्य का हिस्सा 23,142 करोड़ रुपये था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने कर्नाटक को केवल 11,760 करोड़ रुपये जारी किए, जो उसकी प्रतिबद्धता का केवल 45 प्रतिशत है, जबकि राज्य ने 29,413 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पेयजल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर दिया जोर
साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 3,804 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन केवल 570 करोड़ रुपये जारी किए गए, जबकि कर्नाटक ने अपने बजट से 4,977 करोड़ रुपये जारी किए। सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र का ध्यान जल जीवन मिशन को खत्म करने पर है, जबकि राज्य सरकार हर घर में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed