{"_id":"57744e784f1c1bd26b79ae8b","slug":"cm-shivraj-singh-chauhan-cabinet-expansion-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, बाबू लाल और सरताज की हो सकती छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, बाबू लाल और सरताज की हो सकती छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सूबे से हटाकर केंद्र में लाने की सियासी चर्चाओं पर भाजपा आलाकमान ने विराम लगा दिया है। अब पार्टी 2018 का विधानसभा चुनाव भी चौहान के ही नेतृत्व में लड़ेगी।
विज्ञापन
इस बीच चौहान बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। 4 से 5 मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाते हुए 10 से 12 युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इस मामले में उन्होंने भाजपा आलाकमान की सहमति ले ली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मप्र सरकार में सबसे बुजुर्ग मंत्री बाबू लाल गौर और सरताज सिंह की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। तो अर्चना चिटनिस, जयभान सिंह पवैया, विश्वास सारंग और ललिता यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अर्चना चिटनिस पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। तो जयभान सिंह पवैया विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। सारंग भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग के बेटे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी भाजपा आलाकमान से ले ली है। बुधवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।
आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद यह तय माना जा रहा है कि पार्टी अब उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का अगला चुनाव लड़ेगी। पीएम मोदी से बेहतर संबंध न होने की दुहाई देते हुए उनकी कुर्सी जाने की चर्चाएं सियासी गलियारे में समय-समय पर चलती रहती थीं। ऊपर से व्यापम घोटाले में नाम सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं।
लेकिन उस दौरान भी संघ और भाजपा का उनको समर्थन हासिल था। इस बीच शिवराज ने भी मोदी से अपने संबंधों को पहले की तुलना में बेहतर बनाया है। पार्टी अब उनके नेतृत्व में ही प्रदेश का अगला चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है।