{"_id":"64a946ba4e427e59c605a436","slug":"cm-shinde-s-focus-on-development-and-women-empowerment-efforts-are-being-made-to-make-gadchiroli-naxal-free-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: CM शिंदे का विकास और महिला सशक्तिकरण पर फोकस; बोले- गढ़चिरौली को नक्सलमुक्त कराने की हो रही कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: CM शिंदे का विकास और महिला सशक्तिकरण पर फोकस; बोले- गढ़चिरौली को नक्सलमुक्त कराने की हो रही कोशिश
Sat, 08 Jul 2023 04:51 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:51 PM IST
सार
गढ़चिरौली में एक स्टील प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे 4000 लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इससे 20,000 नौकरियां उत्पन्न होगी। गढ़चिरौली में नक्सली कार्यकर्ताओं की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन
Eknath Shinde
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को शासन अप्ल्या दारी (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गढ़चिरौली को नक्सलियों से मुक्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जिले की 11 लाख आबादी में से 6.70 लाख लोग कार्यक्रम के पंजीकृत लाभार्थी थे। सीएम शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार कल्याण लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचेगी।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र पडणवीस और अजित पवार के साथ विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शिंदे ने कहा, 'लाभार्थियों को शासन अप्ल्या दारी योजना के तहत ट्रैक्टर, साइकिल, हार्वेस्टर, गोदाम और जाति प्रमाण पत्र मिला। महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस किया जा रहा है। गढ़चिरौली में एक स्टील प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे 4000 लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इससे 20,000 नौकरियां उत्पन्न होगी।'
गढ़चिरौली में नक्सली कार्यकर्ताओं की संख्या कम हो रही है और सरकार इस जिले को नक्सलियों से मुक्त करने के प्रयास में लगी हुई है। केंद्र सरकार की तारीफ में सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय मदद दी जा रही है। इससे पहले महाविकास अघाड़ी दल अहंकार की वजह से राज्य के विकास के लिए केंद्र से मदद नहीं लेती थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के डिप्टी सीएम के तौर पर राज्य सरार में शामिल होने पर सीएम शिंदे ने इससे महाराष्ट्र में विकास का दावा किया है। अजित पवार ने दो जुलाई को राकांपा में विद्रोह कर दिया, जिससे विभाजन की स्थिति पैदा हो गई। वह, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल समेत आठ विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए।