फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Shinde and Devendra Fadnavis got angry when Rahul Gandhi commented on Veer Savarkar

फडणवीस का वार : सावरकर पर बेशर्मी से झूठ कह रहे राहुल गांधी, सीएम शिंदे ने चेताया- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

Thu, 17 Nov 2022 03:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 03:17 AM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी, अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह, दिवंगत वीर सावरकर के बारे में रोजाना झूठ बोलते रहते हैं। महाराष्ट्र के लोग उन्हें सही समय पर उचित जवाब देंगे।

विज्ञापन
CM Shinde and  Devendra Fadnavis got angry when Rahul Gandhi commented on Veer Savarkar
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मु्ख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने निशाना साधा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के लोग सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने सावरकर का अपमान करने पर महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा रोकने की मांग की। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी के बारे में बेशर्मी से झूठ बोल रहे हैं। आगे फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर का अपमान करने वाले लोगों को उचित जबाव देंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


 बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा
सावरकर मेमोरियल में आयोजित हिंदुत्व पर एक संगोष्ठी में बोलते हुए, सीएम शिंदे ने कहा कि सावरकर का अक्सर अपमान किया जाता है और उनकी दया याचिकाओं के लिए उनको माफीवीर के रूप में संबोधित किया जाता है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि हम देख रहे हैं कि सावरकर का अपमान करने वालों के खिलाफ एक नरम रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी, अन्य कांग्रेस नेताओं की तरह, दिवंगत वीर सावरकर के बारे में रोजाना झूठ बोलते रहते हैं। महाराष्ट्र के लोग उन्हें सही समय पर उचित जवाब देंगे। आगे कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि 11 साल तक कितने कांग्रेस नेता सावरकर की तरह पीड़ित हुए। इतनी लंबी यातना के बाद, उन्होंने आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते।


राहुल गांधी ने की थी वीर सावरकर पर टिप्पणी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं। उन्हें अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। गांधी ने कहा कि वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।

अंबेडकर के मुंबई स्थित घर को विरासत के रूप में संरक्षित किया जाएगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई के दादर इलाके में स्थित अंबेडकर के घर का दौरा किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में डॉ बी आर अंबेडकर के आवास 'राजगृह' को विरासत के रूप में संरक्षित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान परिसर में प्रतिष्ठित नेता और उनकी पत्नी दिवंगत रमाबाई अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed