{"_id":"64bbcf050c45f58c9e0618c4","slug":"cm-pramod-sawant-said-goa-to-ensure-100-per-cent-renewable-electricity-supply-by-2050-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: सीएम सावंत बोले- गोवा 2050 तक 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली आपूर्ति पर होगा निर्भर, सौर ऊर्जा उत्पादन भी बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: सीएम सावंत बोले- गोवा 2050 तक 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली आपूर्ति पर होगा निर्भर, सौर ऊर्जा उत्पादन भी बढ़ा
Sat, 22 Jul 2023 06:13 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:13 PM IST
सार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2050 तक गोवा में हर क्षेत्र में 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- फोटो : twitter/DrPramodPSawant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 2050 तक गोवा में हर क्षेत्र में 100 फीसदी नवीकरणीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि गोवा सौर ऊर्जा के सर्वोत्तम दोहन की राह पर है और राज्य की सौर नीति घरेलू स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा पैदा करने पर केंद्रित है। गोवा में 2019 के बाद से सौर ऊर्जा उत्पादन पहले ही सात गुना बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सीएम सावंत जी20 स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) और आठवें मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठक के दौरान गोवा के स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप 2050 के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गोवा के ऊर्जा विजन द्वारा निर्देशित और स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप के विश्लेषण के बाद, गोवा निश्चित है कि वह 2050 तक या उससे भी पहले सभी मांग वाले क्षेत्रों में 100 फीसदी नवीकरणीय-आधारित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गोवा पर्यटन को हरित पर्यटन क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे यह पहला वैश्विक एक हरित पर्यटक हॉटस्पॉट में से बन जाएगा। इसके लिए एक रणनीतिक रोडमैप पहले से ही मौजूद है, और हम जल्द ही इस प्रकृति-संचालित उद्योग को डीकार्बोनाइज करने के लिए कई नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा दक्षता के लिए खाका पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि और मत्स्य पालन के साथ-साथ भोजन जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और टिकाऊ प्रथाओं को तेजी से अपनाने को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान और कौशल कार्यक्रमों के साथ-साथ जन-केंद्रित योजनाओं की एक श्रृंखला को लागू करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने जी20 देशों से गोवा के स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप को वास्तविकता और दुनिया के लिए एक उदाहरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। आगे उन्होंने कहा कि चाहे यह स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं के पायलट प्रदर्शन, एक अभिनव सेवा वितरण मॉडल या दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी के रूप में हो, मैं आपको गोवा सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन देता हूं।उन्होंने कहा कि गोवा के स्वच्छ ऊर्जा रोडमैप का लक्ष्य 2050 तक अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करना है।