{"_id":"5a4e25864f1c1b1f168b6d5f","slug":"cm-pinarayi-vijayan-orders-to-close-kochi-peace-international-school-for-teaching-communal-lessons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक पाठ पढ़ाने पर कोच्चि के 'पीस इंटरनेशनल स्कूल' को बंद करने के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सांप्रदायिक पाठ पढ़ाने पर कोच्चि के 'पीस इंटरनेशनल स्कूल' को बंद करने के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
पीस इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल सरकार ने कोच्चि के एक स्कूल को सांप्रदायिक पाठ पढ़ाने के आरोप में बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने एर्नाकुलम स्थित 'पीस इंटरनेशनल स्कूल' को बंद करने का निर्देश जारी किया है। यह स्कूल अपने पाठ्यक्रम में आपत्तिजनक और गैर-धर्मनिरपेक्ष पाठ पढ़ाने के लिए पहले से जांच के दायरे में थी।
कोझीकोड स्थित पीस फाउंडेशन 'पीस इंटरनेशनल' के नाम से 10 से ज्यादा स्कूलों का संचालन करता है। सीएम के निर्देश क्या अन्य स्कूलों पर भी लागू किए जाएंगे यह सरकारी आदेश जारी होने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मांग की है कि चक्करापरंबु में बंद किए गए स्कूल के छात्रों को इलाके के अन्य स्कूलों में भर्ती कराया जाए।
पीस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि स्कूल का पाठ्यक्रम इस्लाम की कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देता है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल, प्रशासक और प्रबंधन समिति के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एमएम अकबर को विदेश से भारत लाने की कोशिश कर रही है।

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक से संबंध के आरोप
पीस इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : Facebook
पिछले साल अक्टूबर 2016 में एर्नाकुलम के जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया था।
शिक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि स्कूल एनसीईआरटी, सीबीएसई या राज्य सरकार की किताबों से पढ़ाई नहीं करवाता।
राज्य शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में लिखा है कि किसी एक धर्म को बढ़ावा देने की पढ़ाई कराने वाला पाठ्यक्रम शिक्षा के अधिकारों के खिलाफ है।
जांच एजेंसियों ने मुताबिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के साथ कथित संबंधों में एनआईए की जांच का सामना कर रहे अब्दुल रशीद और यास्मिन अहमेद ने इस स्कूल में काम करते थे।
पुलिस की जांच में पता चला है कि यह स्कूल नवी मुंबई स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्थान 'बुरूज रियलाइजेशन' द्वारा संकलित किताबों को स्कूल में पढ़ाता था।
इन किताबों को तैयार करनेवाले तीन लोगों को कोच्चि पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन पर विवादित इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक से संबंध होने के आरोप हैं।