{"_id":"5987a0d34f1c1b01378b46a8","slug":"cm-pinarayi-vijayan-expresss-concern-over-propaganda-against-state-in-all-party-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सर्वदलीय बैठक में सीएम बोले, राज्य से हिंसा मिटाने में सभी दलों का साथ जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: सर्वदलीय बैठक में सीएम बोले, राज्य से हिंसा मिटाने में सभी दलों का साथ जरूरी
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 07 Aug 2017 05:36 AM IST
विज्ञापन
kerala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में लगातार हो रही खूनी राजनीतिक हिंसा को रोकने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार 6 अगस्त को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में सीएम ने केरल में फैल रही हिंसा को सभी दलों से इसे खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केरल इस वक्त संकटग्रस्त राज्य है और यह एक चिंता का विषय है। सीएम ने आगे कहा कि केरल को तोड़ने का प्रोपेगेंडा राज्य के निवेश और विकास को प्रभावित कर रहा है। सीएम ने ये बात सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुई कही।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से केरल में सीपीएम और बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बीच कई हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। इन झड़पों में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। पिनरई ने कहा कि केरल में फैल रही इस हिंसा का अंत किया जाना चाहिए और राज्य में हिंसा को बढ़ाने में सोशल मीडिया एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बैठक में अपराधी को अपराधी मानने का फैसला लिया गया है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि नेताओं को केरल में जहां कहीं भी ऐसी घटनाएं हो रही है उन्हें वहां जाना चाहिए और पुलिस को भी राज्य में शांति कायम करने के लिए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।