{"_id":"5e4d089c8ebc3ef28c662ae9","slug":"cm-palaniswami-announces-50-per-cent-subsidy-for-ulemas-to-buy-two-wheelers-hikes-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी, पेंशन भी बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी, पेंशन भी बढ़ी
Wed, 19 Feb 2020 03:36 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 19 Feb 2020 03:36 PM IST
सार
तमिलानाडु की विधानसभा में बुधवार को आयोजित बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने उलेमाओं के लिए दो अहम घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
CM Edappadi K. Palaniswami
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु में बुधवार का दिन मुस्लिम समाज और वक्फ संस्थानों में सेवा दे रहे उलेमाओं के लिए खुशखबर लेकर आया। कारण कि अब उन्हें दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 50 फीसदी रकम ही चुकानी होगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने उनकी पेंशन की राशि 1500 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए कर दी है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: CM Edappadi K Palaniswami during the Budget Session of the state Assembly has announced 50% subsidy for 'ulemas' to buy two-wheelers & hiked their pension from Rs 1,500 to Rs 3,000. He has also announced that Rs 15 crore fund to be allotted for Haj house. (File pic) pic.twitter.com/LCHJYc25KQ
— ANI (@ANI) February 19, 2020विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा में आयोजित बजट सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को उलेमाओं के लिए दो अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही उनकी पेंशन 1500 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा में पलानीस्वामी ने यह भी कहा कि अब तक पेश इमाम, मोतीनार, अरबी शिक्षक और मुजावर जैसे उलेमाओं को 1500 रुपए बतौर पेंशन दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में वक्फ संस्थानों में सेवाओं के बाद ये उलेमा सेवानिवृत्त हो गए हैं।
सदन में मेज की थपथपाते विधायकों के बीच मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि उलेमाओं की पेंशन 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 2814 वक्फ संस्थान हैं और इन संस्थानों में काम कर रहे उलेमाओं को नया दोपहिया वाहन खरीदने के लिए 25 हजार रुपए या वाहन की कीमत की आधी राशि बतौर सब्सिडी दी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां नया हज हाउस बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि भी प्रदेश सरकार की ओर से आवंटित की जाएगी।